{"_id":"5b43509a4f1c1b0e278b5633","slug":"171531138202-faridabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑटो गैंग ने मारपीट कर 10 हजार रुपये व मोबाइल लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ऑटो गैंग ने मारपीट कर 10 हजार रुपये व मोबाइल लूटा
Updated Mon, 09 Jul 2018 05:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑटो गैंग ने मारपीट कर 10 हजार रुपये व मोबाइल लूटा
फरीदाबाद। सराय ख्वाजा में ऑटो गैंग ने सवारी के साथ मारपीट कर 10 हजार रुपये व मोबाइल फोन लूट लिया। इसके बाद बदमाशों ने थोड़ी दूर जाकर पीड़ित को ऑटो से धक्का देकर सड़क किनारे फेंक दिया और फरार हो गए। थाना सराय ख्वाजा पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
मुजेसर निवासी कपिल चौधरी सेक्टर-6 स्थित एक कंपनी में काम करते हैं। रविवार शाम को सेक्टर-12 स्थित एक ढाबे से खाना खाने के बाद वे बदरपुर बार्डर जाने के लिए एक ऑटो में सवार हुए थे। ऑटो में चालक के अलावा दो अन्य लोग भी बैठे थे। कपिल उन्हें सवारी समझ कर उनके साथ बैठ गए। पुलिस की दी शिकायत में कपिल चौधरी ने बताया कि जब वह सराय मोड़ के पास पहुंचे तो ऑटो चालक ने बदरपुर फ्लाईओवर के नीचे सराय के लिए यूटर्न पर गाड़ी रोक दी। इससे पहले कि कपिल चौधरी कुछ समझ पाते ऑटो चालक सहित उसमें सवार अन्य दोनों युवकों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। बदमाशों ने उनकी जेब में रखे करीब 10 हजार रुपये व मोबाइल फोन निकाल लिया और चुपचाप बैठे रहने को कहा।
चालक ने ऑटो दोबारा फरीदाबाद की तरफ मोड़ लिया। थोड़ा आगे चलकर बदमाशों ने सराय चौक के पास कपिल चौधरी को ऑटो में से धक्का दे दिया और फरार हो गए। कपिल ने वहां से गुजर रहे एक व्यक्ति के मोबाइल से फोन कर पुलिस को घटना की सूचना दी। इस दौरान वहां पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस कपिल को अपने साथ थाने लेकर पहुंची और उसकी शिकायत पर ऑटो गैंग के खिलाफ मारपीट कर रुपये व मोबाइल फोन छीनने का मुकदमा दर्ज किया। जांच अधिकारी एएसआई बिजेंद्र सिंह ने बताया कि बदमाशों ने पीड़ित को जहां फेंका था, पुलिस उसके आसपास की दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों को चेक कर ऑटो का नंबर ढूंढने का प्रयास कर रही है।