फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   आपके परिवार पर गंभीर संकट है, सोने के कंगन उतार देंगी तो माता की कृपा से सब ठीक हो जाएगा

आपके परिवार पर गंभीर संकट है, सोने के कंगन उतार देंगी तो माता की कृपा से सब ठीक हो जाएगा

Mon, 06 Nov 2017 07:14 PM IST
Updated Mon, 06 Nov 2017 07:14 PM IST
विज्ञापन
आपके परिवार पर गंभीर संकट है, सोने के कंगन उतार देंगी तो माता की कृपा से सब ठीक हो जाएगा
‘सोने के कंगन उतारने से होगी माता की कृपा’
विज्ञापन


फरीदाबाद। ‘आंटी जी, आपके परिवार पर गंभीर संकट है और आप ने जो ये सोने के कंगन और अंगूठी पहन रखी है उसे उतार देंगी तो माता की कृपा होगी और सब कुछ ठीक हो जाएगा।’ एनआईटी-5 में घर के पास पीपल के पेड़ पर जल चढ़ाने जा रही एक महिला को परिवार पर आए संकट को दूर करने का झांसा देकर दो लोग जेवर उतरवा ले गए। घटना की शिकायत थाना एनआईटी पुलिस में की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पिछले एक सप्ताह में ठगी की इस तरह से आधा दर्जन घटनाएं हो चुकी हैं, मगर पुलिस अभी तक आरोपियों को गिरफ्तार करने में नाकाम साबित हुई है।
एनआईटी-5 गुरुद्वारा इद्रखेल के पास विनोद टेंट हाउस के मालिक प्रेम खुराना ने बताया कि सोमवार सुबह उनकी पत्नी ऊषा खुराना पीपल के पेड़ पर जल चढ़ाने गई थीं। इस दौरान एक युवक उनके पास आया और रास्ता पूछने लगा। महिला जानकारी नहीं होने की बात कह कर पास की एक दुकान पर धूप अगरबत्ती लेने चली गई। वह युवक भी उनके पीछे-पीछे दुकान पर पहुंच गया। उसके साथ एक और युवक भी था। दुकान से निकलते ही दोनों युवकों ने महिला से कहा कि आपके परिवार पर गंभीर संकट आया हुआ है। अगर वे चाहें तो वे दोनों उस संकट को दूर कर सकते हैं।
विज्ञापन

उन दोनों युवकों की बात सुनकर महिला रुक गई। दोनों युवकों ने यहां-वहां की बातें कर उन्हें उलझा लिया। इस दौरान एक युवक ने ऊषा खुराना से कहा कि वे अपने सोने के दोनों कंगन, अंगूठी, पर्स उन्हें दे दें। महिला के अनुसार उन्हें होश नहीं रहा और दोनों युवक जैसे जैसे बोलते गए, वे वैसा ही करती गई। दोनों युवक जेवर व पर्स जिसमें करीब 400 रुपये थे, लेकर रफूचक्कर हो गए। थोड़ी देर बाद महिला को होश आया तो उन्होंने घर पहुंच कर सारी बात बताई। प्रेम खुराना के अनुसार, उनकी पत्नी काफी देर तक बेसुध रही। उन्हें डाक्टर के पास ले जाया गया और उपचार के बाद अब वे ठीक हैं। घटना की शिकायत पुलिस में कर दी है। पुलिस आरोपियों की पहचान के लिए घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोअ
लगातार बढ़ती ठगी की इन घटनाओं पर पुलिस की नजर है। आरोपियों की पहचान कर उन्हें पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है। लोग भी थोड़ा सतर्क रहें। किसी अनजान व्यक्ति से बात न करें, यदि कोई संदेह हो तो शोर मचा कर आसपास के लोगों को जमा कर लें ताकि बदमाशों को पकड़ा जा सके।

- राजेश चेची, एसीपी क्राइम।


हाल ही में हुई घटनाएं
4 नवंबर - एनआईटी तीन फ्रंटियर कॉलोनी निवासी सुरेश कुमारी से रास्ता पूछने के बहाने दो युवक जेवर उतरवा ले गए।
3 नवंबर - बल्लभगढ़ निवासी ममता सिंह को परिवार पर आए संकट को दूर करने का झांसा दे ठग रुपये व जेवर ले उड़े।
2 नवंबर - सेक्टर-16 निवासी सुनीता देवी से रास्ता पूछने के बहाने रोका और बढ़ी रही आपराधिक घटनाओं के चलते गहने उतारकर बैग में रखने का झांसा दे ले उड़े।
1 नवंबर - सेक्टर-37 निवासी प्रतिभा प्रभाकर को भी संकट दूर करने का झांसा दे बदमाश गहने ठग ले गए थे।
31 अक्तूबर- परिवार पर आए संकट को दूर करने के बहाने पीछे देख्ेा बिना 81 कदम चलवा कर एक ढोंगी सेक्टर-37 निवासी प्रतिभा प्रभाकर से जेवर उतरवा कर ले गया।
30 अक्तूबर - सूरजकुंड के चार्मवुड विलेज मार्केट में लाल कुआं, नई दिल्ली निवासी हीरामणी को दो युवक छह लाख रुपये देने का झांसा देकर सात हजार रुपये व जेवर उतरवा ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed