फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   मैनपॉवर एजेंसी के कैशियर को चाकू दिखा बदमाशों ने ढाई लाख रुपये लूटे

मैनपॉवर एजेंसी के कैशियर को चाकू दिखा बदमाशों ने ढाई लाख रुपये लूटे

Fri, 25 May 2018 07:24 PM IST
Updated Fri, 25 May 2018 07:24 PM IST
विज्ञापन
मैनपॉवर एजेंसी के कैशियर को चाकू दिखा बदमाशों ने ढाई लाख रुपये लूटे

विज्ञापन
कैशियर को हथियार दिखा 2.5 लाख रुपये लूटे

फरीदाबाद। कर्मचारियों को वेतन देने के लिए बैंक से ढाई लाख रुपये निकाल कर ला रहे एक मैनपावर एजेंसी के कैशियर से एनआईटी चार में दो मोटरसाइकिलों पर सवार चार बदमाशों ने चाकूनुमा हथियार दिखाकर रुपये लूट लिए। लूट की सूचना मिलने पर थाना एसजीएम नगर व क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
एनआईटी-तीन फ्रंटियर कॉलोनी निवासी गौरव अरोड़ा अजरौंदा चौक स्थित एक मैनपावर एजेंसी में कैशियर हैं। कर्मचारियों को एडवांस सैलरी देने के लिए गौरव शुक्रवार दिन में सेक्टर-21सी स्थित एचडीएफसी बैंक से रुपये निकालने के लिए गया था। गौरव ने बताया कि बैंक से रुपये निकालने के बाद उन्हें एक पॉलिथीन में डाल अपनी स्कूटी की डिग्गी में रख लिए। बैंक से वह वापस एजेंसी जाने के लिए चल दिया। चार नंबर में एयरफोर्स मोड़ से थोड़ा पहले दो युवकों ने उसकी स्कूटी के आगे मोटरसाइकिल अड़ा कर उसे रोक लिया। उन युवकों ने उससे पूछा कि यहां क्या कर रहा है। इससे पहले कोई और बात होती तभी पीछे से दूसरी मोटरसाइकिल सवार दो युवक और आ गए। चारों ने अपने मुंह ढक रखे थे। उन्होंने आते ही गौरव को चाकूनुमा हथियार दिखाया और रुपये देने को कहा। चाकू देखते ही गौरव स्कूटी वहीं छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन

गौरव के अनुसार, बदमाशों ने स्कूटी की डिग्गी में रखे रुपये निकाले और फरार हो गए। बदमाशों के जाने के बाद उसने 100 नंबर पर पुलिस को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची थाना एसजीएम नगर व क्राइम ब्रांच की टीमों ने जांच शुरू की। पुलिस जांच के लिए गौरव को बैंक भी लेकर गई थी। थाना एसजीएम नगर प्रभारी राजेंद्र कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैंक से पीछे लगे होने की आशंका
पुलिस आशंका जता रही है कि बदमाश बैंक से ही गौरव के पीछे लगे होंगे। इसके चलते पुलिस ने बैंक व उसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को भी खंगालना शुरू कर दिया है। गौरव के अनुसार अचानक बदमाशों ने उसे चाकू दिखाया तो वह घबरा गया और वहां भाग गया। इस कारण वह उनकी मोटरसाइकिलों के नंबर भी नहीं नोट कर पाया। इसके अलावा पुलिस ने एजेंसी में कार्यरत कर्मचारियों और वहां से पिछले छह माह में काम छोड़ कर गए कर्मचारियों का रिकार्ड भी खंगालना शुरू कर दिया है। इसके अलावा पुलिस मामले की जांच में साइबर सेल की भी मदद ले रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed