फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   जवाहर कॉलोनी में चोर चोर के शोर में गोली चली

जवाहर कॉलोनी में चोर चोर के शोर में गोली चली

Sun, 18 Mar 2018 11:08 PM IST
Updated Sun, 18 Mar 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
जवाहर कॉलोनी में चोर चोर के शोर में गोली चली
चोर-चोर के शोर में गोली चली
विज्ञापन

फरीदाबाद। सारन थाना क्षेत्र की एक कालोनी में रविवार तड़के चोर चोर का शोर मचा तो मोहल्ले वाले चोर को पकड़ने इकट्ठा हुए। इस दौरान किसी ने हवाई फायर कर दिया। गोली चलते ही सब अपने घरों में दुबक गए। मौके का फायदा उठाकर आरोपी युवक निकल भागा। यहां किराए पर रहने वाले एक परिवार की लड़की ने अपने ही ताऊ के लड़के के खिलाफ केेस दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मामले के जांच अधिकारी के मुताबिक यूपी के प्रतापगढ़ का एक परिवार स्थानीय कालोनी में किराए के मकान में रह रहा है। इस परिवार की लड़की और उसके ताऊ के बीच विवाह को लेकर विवाद चल रहा है। ताऊ का लड़का दावा करता है कि उसने इस लड़की से शादी की हुई है, जबकि लड़की उसके दावे को झूठा बताती है। पुलिस के मुताबिक लड़के ने इलाहाबाद (यूपी) हाईकोर्ट में पत्नी को वापस लेने के लिए लड़की के परिवार वालों के खिलाफ मुकदमा डाला हुआ है। इस मामले में हाईकोर्ट से सम्मन भी आए हुए हैं। परिवार वालों का आरोप है कि रविवार तड़के करीब छह बजे आरोपी उनके घर में घुस आया। इस पर उन लोगों ने चोर चोर का शोर मचा दिया। शोर सुनकर मोहल्ले वाले चोर को पकडने के लिए इकट्ठा हुए , मगर इसी बीच किसी ने गोली चला दी। गोली की आवाज सुनते ही सब लोग सुरक्षित जगह तलाशने लगे और आरोपी भाग निकला। जांच अधिकारी के मुताबिक मौके से एक खोखा तो बरामद हुआ है लेकिन यह किसने चलाया यह जांच का विषय है। जांच में जो भी तथ्य आएंगे उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed