फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   दुष्कर्म का केस दर्ज कराने की धमकी दे मांगे दस लाख, पकड़ी गई

दुष्कर्म का केस दर्ज कराने की धमकी दे मांगे दस लाख, पकड़ी गई

Thu, 07 Sep 2017 10:39 PM IST
Updated Thu, 07 Sep 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
दुष्कर्म का केस दर्ज कराने की धमकी दे मांगे दस लाख, पकड़ी गई
दोस्ती को बुला दुष्कर्म का आरोप लगाकर मांगे दस लाख, धरी
विज्ञापन

बल्लभगढ़। कारोबारी को दुष्कर्म के झूठे केस में फंसाने की धमकी दे दस लाख रुपये ऐंठ रही प्रीति वर्मा नाम की महिला को सेक्टर सात पुलिस ने रंगेहाथों गिरफ्तार किया। पीड़ित कारोबारी ने प्रीति के खिलाफ वसूली और मानहानि का केस दर्ज कराया था।

सेक्टर दस में रहने वाले कारोबारी रमेश के मुताबिक करीब एक सप्ताह पहले उनके फोन पर एक महिला ने कॉल की। महिला ने अपना परिचय प्रीति वर्मा के रूप में दिया और मजबूरी बताई की उसकी गाड़ी सीज कर दी गई है। प्रीति ने उनसे गाड़ी छुड़वाने की मदद मांगी। रमेश ने चालान भिजवाने की बात कह फोन काट दिया था। आरोप है कि इसके बाद युवती रोज किसी न किसी बहाने से उसे फोन कर इधर उधर की बातें करती। युवती बार बार रमेश से मिलने के लिए दबाव बनाने लगी। चार सितबंर को ज्यादा दबाव बनाने पर रमेश युवती से मिलने के लिए चला गया। युवती ने रमेश को बताया कि चालान उसके भाई के पास है। वह रमेश को लेकर चालान लेने के लिए तिगांव चली गई। लेकिन वहां काफी इंतजार करने के बाद भी युवती का भाई नहीं पहुंचा। इसके बाद भी वह रमेश को बहाने से इधर उधर घुमाती रही। बाद में वह उसे अगले दिन मिलने की बात कह कर चली गई। अगले दिन युवती उस पर बलात्कार करने का आरोप लगाया। पुलिस में शिकायत न देने की एवज में दस लाख रुपये की मांग की। इसके बाद प्रीति की कथित मां, मौसी और मामा ने भी उसे फोन कर धमकाना शुरू कर दिया। पीड़ित रमेश ने पुलिस में शिकायत कर दी। प्रीति ने दस बृहस्पतिवार को दस लाख रुपये लेकर बाटा पुल के पास पहुंचने को कहा। पुलिस बताई हुई जगह पर पहले ही सादे कपड़ों में तैनात हो गई। जैसे ही प्रीति ने रमेेश से रुपयों भरा बैग दिया पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। एसएचओ सेक्टर सात इंस्पेक्टर कुलदीप दहिया ने बताया कि प्रीति को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है जल्द ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed