फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   गुटका लेने उतरे चालक को चकमा दे कार सवार युवक गाड़ी लूटकर फरार

गुटका लेने उतरे चालक को चकमा दे कार सवार युवक गाड़ी लूटकर फरार

Mon, 03 Dec 2018 11:15 PM IST
Updated Mon, 03 Dec 2018 11:15 PM IST
विज्ञापन
गुटका लेने उतरे चालक को चकमा दे कार सवार युवक गाड़ी लूटकर फरार
पान मसाला लेने उतरे चालक को चकमा दे कार सवार फरार
विज्ञापन


फरीदाबाद। सूरजकुंड गोल चक्कर के पास गुटका पान मसाला लेने उतरे कैब चालक को चकमा देकर कार सवार तीन युवक गाड़ी लूट कर ले गए। पीड़ित ने वहां से गुजर रहे एक अन्य कैब चालक की मदद से पुलिस कंट्रोल रूम में घटना की सूचना दी। थाना सूरजकुंड पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कैब चालक कृष्णकांत सोमवार शाम को देवली, दिल्ली से तीन युवकों को बैठाकर फरीदाबाद के लिए आ रहा था। सूरजकुंड गोल चक्कर के पास कृष्णकांत सड़क किनारे गाड़ी खड़ी कर गुटका लेने चला गया। इस दौरान कार सवार युवक उसकी कार लूट कर ले गए। कृष्णकांत कुछ दूर तक उनके पीछे भागा और राहगीरों से मदद मांगी, मगर तब तक आरोपी गाड़ी लेकर रफूचक्कर हो गए। इस दौरान वहां से गुजर रहे एक अन्य कैब को देखकर कृष्णकांत ने मदद के लिए उसे रोका और सारी घटना के बारे में बताया।
विज्ञापन

कृष्णकांत ने उसे बताया कि उसका फोन व अन्य सारा सामान भी कार में ही था। इस पर उसने कैब चालक से फोन करने के लिए फोन मांगा। कैब चालक रमेश ने पुलिस कंट्रोल रूम में फोन मिलाकर कृष्णकांत की बात कराई। कृष्णकांत ने पुलिस को लूट की सूचना दी, जिस पर कुछ ही देर में थाना सूरजकुंड पुलिस मौके पर पहुंच गई। थाना सूरजकुंड प्रभारी निरीक्षक विशाल कुमार ने बताया कि कार में बैठी सवारी ही उसकी कार चुरा कर ले गई है। शिकायत ले ली गई है और पुलिस कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed