फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   कैप्टन के घर सेंध लगा चोरों ने नकदी व जेवर उड़ाए

कैप्टन के घर सेंध लगा चोरों ने नकदी व जेवर उड़ाए

Tue, 22 May 2018 10:52 PM IST
Updated Tue, 22 May 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
कैप्टन के घर सेंध लगा चोरों ने नकदी व जेवर उड़ाए
घर सेंध लगा चोरों ने नकदी व जेवर उड़ाए
विज्ञापन

फरीदाबाद। सेना के सेवानिवृत्त कैप्टन के घर में सेंध लगा चोर वहां से नकदी व जेवर चुरा ले गए। इसके अलावा चोरों ने सेक्टर-दो में एक घर से नकदी व जेवर पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस ने दोनों मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सेक्टर-14 निवासी सेवानिवृत्त कैप्टन मनोहर भोला ने पुलिस में दर्ज करवाए मामले में बताया कि गत 16 मई को वह किसी काम से अमृतसर गए हुए थे। इस दौरान घर पर उनकी पत्नी थी। दिन में वह किसी काम से बाजार गई थी। करीब दो घंटे बाद वह लौटी तो देखा कि घर का दरवाजा खुला हुआ है। अंदर पहुंची तो देखा कि सारा सामान फैला हुआ था और अलमारी खुली हुई थी। उनकी पत्नी ने अलमारी का लॉकर चेक किया तो उसमें रखे करीब 25 हजार रुपये, सोने की एक अंगूठी, एक जोड़ी कान के टाप्स व एक हाथ घड़ी गायब थी। कैप्टन भोला ने अमृतसर से लौटकर इसकी शिकायत पुलिस में दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। दूसरी घटना सेक्टर-दो निवासी अनिल गर्ग के घर में हुई। अनिल गर्ग ने थाना शहर में दर्ज करवाए मामले में बताया कि 20 मई की रात चोरों ने उनके घर में सेंध लगाकर वहां से 50 हजार रुपये नकद व जेवर चुरा लिए। पुलिस ने दोनों मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed