फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   crime rate increases in faridabad

महिला अपराध के मामले में बीते साल से आगे निकला जिला

Mon, 10 Aug 2020 11:00 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
crime rate increases in faridabad
फरीदाबाद। प्रदेश स्तर पर भले इस साल की पहली छमाही में महिलाओं के प्रति अपराध में कमी आई है, इसे दिल्ली से सटा फरीदाबाद अपवाद बन रहा है। यहां छेड़छाड़ व दुष्कर्म जैसे मामलों में बढ़ोतरी दिख रही है। इस साल के कई महीने कोरोना के कारण लॉकडाउन में निकलने के बावजूद साल 2019 की तुलना में पहली छमाही में ही करीब 55 प्रतिशत महिला अपराध हो चुके हैं। इनमें दुष्कर्म और छेड़छाड़ का ग्राफ कहीं आगे हैं। फरीदाबाद पुलिस बीते साल की अपेक्षा इस साल अपराधों में कमी आने का दावा कर रही है, लेकिन आंकड़े उसे हकीकत दिखाने के लिए काफी हैं।
विज्ञापन

जिले में महिलाओं से संबंधित अपराध दर्ज करने और जांच प्रक्रिया में तेजी के उद्देश्य से तीन महिला थाने संचालित हो रहे हैं। इनमें महिलाओं से संबंधित आपराधिक मामले दर्ज होते हैं। वर्ष 2019 के पूरे साल में इन थानों में कुल 358 मामले दर्ज किए गए। इनमें 95 दुष्कर्म, 130 छेड़छाड़ व 133 पोस्को एक्ट के थे। 2020 की पहली छमाही की बात करें तो इन थानों में अब तक दुष्कर्म के 62, छेड़छाड़ के 62 व पोस्को एक्ट के 71 मामले दर्ज हो चुके हैं। जाहिर है कि अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि उन्होंने लॉकडाउन के दौरान घर में रहने वाली महिलाओं को भी अपराध का निशाना बनाया। साल की पहली छमाही में ही करीब 55 प्रतिशत मामले दर्ज हो गए हैं।
विज्ञापन

इस साल दर्ज मामलों में दुष्कर्म और छेड़छाड़ में चिंताजनक बढ़ोतरी हुई है। इस संबंध में पुलिस पीआरओ और महिला अपराध मामलों की एसीपी धारणा यादव का दावा है कि पूरे हरियाणा के मुकाबले फरीदाबाद जिले में महिला अपराध का ग्राफ काफी कम है। यहां महिलाओं से संबंधित अपराध शत-प्रतिशत वर्कआउट किए जा रहे हैं। साथ ही, लंबित मामलों की संख्या भी काफी कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed