फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   crime: crush two and half year old girl

ढाई साल की बच्ची कार चालक ने कुचला, मौत

Mon, 27 Jan 2020 09:54 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jan 2020 09:54 PM IST
विज्ञापन
crime: crush two and half year old girl
मृतक कशी की फाइल फोटो । - फोटो : Faridabad
फरीदाबाद। पल्ला थाना क्षेत्र की टीटू कॉलोनी, धीरज नगर में रहने वाले 27 साल के लाल कुमार पुत्र गणेश की ढाई साल की बेटी को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। दुघर्टना के बाद आरोपी चालक कार समेत मौके से फरार हो गया। परिजन ने घायल बच्ची को पास स्थित निजी अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्ची के पिता लाल कुमार ने कार नंबर के आधार पर आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि मूल रूप से मैनपुरी उत्तर प्रदेश के जमैटगंज थाना भोगांव के रहने वाले लाल कुमार टीटू कॉलोनी धीरज नगर में परिवार के साथ रहता है। वह परचून की दुकान करते हैं। पुलिस को दी शिकायत में उन्होंने बताया कि उनकी ढाई साल की बेटी कशी रविवार शाम करीब चार बजे दुकान के पास खेल रही थी।
विज्ञापन

इसी दौरान आई तेज रफ्तार से आई एक कार ने बेटी कशी को टक्कर मार दी। घटना के बाद कार चालक फरार हो गया, मगर लोगों ने उसका नंबर नोट कर लिया। घायल बेटी को सेक्टर-आठ स्थित सर्वोदय अस्पताल में उपचार के लिए लेकर गया। जहां डॉक्टरों ने जांच के उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया। पीड़ित की शिकायत दर्ज कर पुलिस आरोपी कार व उसके चालक को तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed