फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Crime Branch DLF will investigate the satyaprakash death case

क्राइम ब्रांच डीएलएफ करेगी दूधिया मौत मामले की जांच

Mon, 12 Apr 2021 05:55 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 12 Apr 2021 05:55 PM IST
विज्ञापन
Crime Branch DLF will investigate the satyaprakash death case
फरीदाबाद। सूरजकुंड-पाली रोड पर 14 मार्च की रात पेड़ से लटके मिले दूधिया सत्यप्रकाश के शव मामले की जांच अब क्राइम ब्रांच डीएलएफ को सौंपने की तैयारी है। इस मामले में पुलिस के हाथ अभी तक खाली हैं। मृतक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया है कि सत्यप्रकाश ने आत्महत्या की थी। जबकि परिजनों का दावा है कि सत्यप्रकाश की हत्या हुई है, क्योंकि उसने खुद फोन करके इसकी सूचना दी थी कि उसके साथ लूटपाट की घटना हुई है। वह अपनी शिकायत लेकर अनखीर चौकी भी गया था।
विज्ञापन

मृतक के भाई रविन्द्र का कहना है कि सत्यप्रकाश की मौत से पहले उसके साथ लूट की वारदात को अंजाम दिया गया था। वह घर से चारा खरीदने के लिए 70 हजार रुपये लेकर गया था। उसके जेब से पैसे व उसका मोबाइल गायब था। यदि उसने आत्महत्या की थी तो भी लूट के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी होनी चाहिए। अभी तक इस मामले की जांच थाना सूरजकुंड पुलिस कर रही थी। 14 मार्च की रात गांव फरीदपुर निवासी दूध विक्रेता का शव सूरजकुंड-पाली रोड से 200 मीटर दूर पहाड़ी में पेड़ बेल्ट के फंदे से लटका मिला था। भाई रविंद्र की शिकायत पर सूरजकुंड थाना पुलिस ने लूट व हत्या का मामला दर्ज किया गया था।
विज्ञापन

एसीपी क्राइम अनिल कुमार का कहना है कि इस मामले की जांच जल्द ही क्राइम ब्रांच डीएलएफ को सौंपी जाएगी। इसमें पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ चुकी है, लेकिन कई और रिपोर्ट आई अभी बाकी हैं। जल्द मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed