फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Crazy young man killed a policeman by hitting a brick on his head

Faridabad News: लीड सिरफिरे युवक ने एसपीओ के सिर पर ईंट मारकर हत्या की

Wed, 26 Jul 2023 08:32 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jul 2023 08:32 PM IST
विज्ञापन
Crazy young man killed a policeman by hitting a brick on his head
- पुलिस नाके पर साथी पुलिस कर्मी के साथ थे तैनात, आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ शुरू
विज्ञापन

फोटो-
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। सूरजकुंड गोल चक्कर पर ड्यूटी पर तैनात एसपीओ (स्पेशल पुलिस ऑफिसर) मोहनलाल की एक सिरफिरे युवक ने ईंट मारकर मंगलवार देर रात हत्या कर दी। एसपीओ मोहन लाल और सिपाही सुरेश गोलचक्कर के पास नाके पर ड्यूटी दे रहे थे। इस दौरान युवक गाली गलौज करता घूम रहा था, एसपीओ ने उसे जाने के लिए कहा था। पुलिस ने आरोपी को काबू कर लिया है और पूछताछ कर रही है। पुलिस आयुक्त विकास अरोड़ा ने मृतक के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

सिपाही सुरेश और एसपीओ मोहनलाल सूरजकुंड गोलचक्कर के पास नाके पर मंगलवार रात रात करीब नौ बजे ड्यूटी दे रहे थे। वहीं, एक युवक गाली गलौज करता नाके पास घूम रहा था। इस पर एसपीओ मोहनलाल सूरजकुंड गोलचक्कर स्थित पुलिस पिकेट में वर्दी पहनने के लिए जाने लगे। तभी आवारा किस्म का युवक उन्हें गाली गलौज करने लगा। इस पर एसपीओ ने उसे घर जाने के लिए कहा। जब एसपीओ मोहनलाल सड़क किनारे फोन पर बात कर रहे थे। तभी युवक ने इंटरलॉकिंग टाइल (ईंट ) उठाकर उनके सिर में मार दी। उन्हें पास के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। एसपीओ की मौत की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। आरोपी की तलाश में पुलिस जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed