{"_id":"66ce1a70edc1d72efd0d696d","slug":"cow-fell-into-open-manhole-on-expressway-service-road-faridabad-news-c-26-1-gnd1001-29847-2024-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: एक्सप्रसेवे की सर्विस रोड पर खुले मैनहोल में गिरी गाय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: एक्सप्रसेवे की सर्विस रोड पर खुले मैनहोल में गिरी गाय
विज्ञापन
पुलिस ने जेसीबी से रोड को तोड़कर जिंदा निकाला बाहर
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की बहुत बड़ी लापरवाही सामने आई है। सेक्टर-30 स्थित श्रमिक विहार के पास सोमवार की रात को दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे की अतिसुरक्षित सर्विस रोड पर 20 फीट गहरे खुले मैनहोल में एक गाय गिर गई। सेक्टर के लोगों को इसकी जानकारी मंगलवार की सुबह मिली। इसके बाद लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस और दमकल विभाग कर्मियों को दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने जेसीबी की मदद से सर्विस रोड को तोड़कर करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद गाय को जिंदा मैनहोल से बाहर निकाल लिया।
वहीं, सेक्टर-32 निवासी केतन सूरी ने बताया कि बाईपास पर जब से एक्सप्रसेवे का निर्माण कार्य शुरू हुआ है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा लगातार लापरवाही बरती जा रही है। इस एक्सप्रसवे पर राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा अंधेरे में ही निर्माण कार्य किया जा रहा है। इसके अलावा गड्ढे और खुले मैनहोल पर बैरिकेडिंग तक नहीं की जा रही है। राहगीर कई बार यहां लाइट लगाने की मांग कर चुके हैं, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है।
-- -- -- -- -- -
पुरानी घटनाओं से सबक नहीं ले रहे ले रहा प्राधिकरण
बाईपास पर एक्सप्रसेवे की सर्विस लेन पर खुले मैनहोल में लावारिस पशु ही नहीं राहगीरों के लिए भी जानलेवा साबित हो रहे हैं। यहां अब तक ऐसे कई हादसे हो चुके है। बावजूद इसके एनएचएआई अधिकारी इन हादसों से कोई सबक नहीं ले रहे हैं। सोमवार को हुए हादसे ने अधिकारियों की कार्यशैली पर सवाल खड़ा कर दिया है। लोगों का कहना है कि यह प्रोजेक्ट पूरा भी नहीं हुआ है और अभी से अधिकारी खुले मैनहोल पर ध्यान नहीं दे रहे है। वहीं, संबंधित मामले को लेकर एनएचएआई के अधिकारियों का कहना है कि सर्विस रोड पर काम चल रहा है। यहां खुले सभी मैनहोल पर ढक्कन लगाए जाएंगे और गड्ढों को भरा जाएगा।