फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Cousin took the teenager away

किशोरी को भगाकर ले गया चचेरा भाई

Mon, 14 Jun 2021 05:51 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jun 2021 05:51 PM IST
विज्ञापन
Cousin took the teenager away
फरीदाबाद। थाना सराय इलाके में एक नाबालिग किशोरी को भगा कर ले जाने का आरोप उसके चचेरे भाई पर ही लगा है। आरोपी करीब डेढ़ माह पहले भी किशोरी को घर से लेकर भाग गया था। पुलिस ने आरोपी व किशोरी को कटिहार से बरामद कर उसके परिजनों को सौंप दिया था। शनिवार को आरोपी उसे दोबारा से लेकर कहीं चला गया है। किशोरी की मां की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

बाईपास रोड निवासी एक महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके चार बच्चे हैं। जिसमें से दो लड़के व दो लड़की हैं। उसकी सबसे छोटी बेटी की उम्र 13 वर्ष है। आरोप है कि एक जून को उसके देवर का लड़का दिलीप कुमार उसकी छोटी बेटी को बहला फुसला कर भगा ले गया था। इस मामले में उसने सराय थाने में केस भी दर्ज कराया था। पांच जून को पुलिस आरोपी व उसकी बेटी को कटिहार बिहार से बरामद कर लाई थी। आरोप है कि दिलीप 13 जून शनिवार को दोबारा से किशोरी को बहला कर ले गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed