फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Cousin stabbed to death, four including uncle injured

Faridabad News: चचेरे भाई की चाकू से गोदकर हत्या, चाचा समेत चार को किया घायल

Mon, 26 Feb 2024 07:54 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Updated Mon, 26 Feb 2024 07:54 PM IST
विज्ञापन
Cousin stabbed to death, four including uncle injured
- छह वर्ष बाद बिहार से चाचा के घर मिलने के बहाने आया था आरोपी युवक
विज्ञापन

- रात में सोते समय परिवार पर किया हमला, भागते समय लोगों ने पकड़कर की धुनाई
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सारन थाना क्षेत्र की जवाहर काॅलोनी में रविवार रात एक युवक ने अपने चाचा के घर में कोहराम मचा दिया। आरोपी ने घर में सो रहे चचेरे भाई की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। आरोपी युवक ने चाचा, चाची सहित दो अन्य भाइयों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी भागने की फिराक में था, लेकिन पड़ोस के लोगों ने उसे काबू कर पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी के खिलाफ हत्या सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मूलरूप से बिहार के खगड़िया जिला स्थित गांव मुश्तीपुर के रहने वाले कारोबारी रामप्रवेश पोद्दार (50) जवाहर कॉलोनी में आकर बस गए थे। उनके साथ उनकी पत्नी शशिकला (48), बेटा अमित (28), बेटा राजेश (26) और तीसरा बेटा राहुल (22) भी रहते हैं। आरोपी राकेश घायल रामप्रवेश के गांव मुश्तीपुर में रहने वाले बड़े भाई दशरथ का बेटा है। कारोबारी के दूसरे बेटे राजेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि ताऊ का बेटा राकेश छह साल बाद रविवार दोपहर करीब 12 बजे उनके घर मिलने आया था। इसके बाद से वह कई बार घर से अंदर-बाहर जा रहा था। रात को खाना खाने के बाद आरोपी राकेश उनके पिता रामप्रवेश व राहुल के साथ सो गया। राजेश और अमित ऊपर की मंजिल पर परिवार के अन्य लोगों के साथ सो रहे थे। रात करीब 12 बजे राजेश शोर सुनकर नीचे आया तो देखा राकेश ने चाकू से हमला कर राहुल व रामप्रवेश को लहूलुहान कर दिया था। बीच बचाव में आने पर आरोपी ने अमित, राजेश और शशिकला पर भी चाकू चला दिया। इसमें वह तीनों भी घायल हो गए। शोर सुनकर गली और आसपास के लोग आ गए और आरोपी को काबू कर लिया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने राहुल को मृत घोषित कर दिया। बाकी अन्य घायलों का इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन

---
मोहल्ले के लोगों की पिटाई से घायल हुआ राकेश
आरोपी को काबू करने के दौरान गली के लोगों ने उसकी पिटाई कर दी। आरोपी को इलाज के लिए दिल्ली सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी की रखवाली के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed