फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Court marriage with lover Family members attacked after intruders barged into house

प्रेमी संग की कोर्ट मैरिज: परिजनों पर घर में घुसकर हमला, हाथ-पैर में फ्रैक्चर, 15-20 लोगों पर हमले का आरोप

Tue, 22 Sep 2026 05:01 PM IST
Akash Dubey संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Published by: Akash Dubey Updated Tue, 22 Sep 2026 05:01 PM IST
सार

युवती की कोर्ट मैरिज से नाराज मामा पर परिवार पर हमले का आरोप है। 4-5 लोगों के हाथ-पैर में फ्रैक्चर है। पुलिस आयुक्त ने क्राइम ब्रांच जांच का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन
Court marriage with lover Family members attacked after intruders barged into house
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI generated

विस्तार

फरीदाबाद के भूपानी थाना क्षेत्र में युवती के प्रेमी के साथ घर से जाने और कोर्ट मैरिज करने से नाराज उसके मामा पर परिवार के लोगों पर हमला कराने का आरोप लगा है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि शनिवार रात 15-20 लोग घर में घुस आए और डंडे, रॉड, कुल्हाड़ी व फरसे से हमला कर दिया। मारपीट में 4-5 लोगों के हाथ-पैर में फ्रैक्चर होने का आरोप है। भूपानी थाना पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाते हुए परिवार मंगलवार को पुलिस आयुक्त कार्यालय पहुंचा। पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता ने मामले की जांच क्राइम ब्रांच से कराने का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन

पीड़ित राजा के अनुसार, उसकी पत्नी, छोटे भाई, उसकी पत्नी व माता-पिता घर पर थे। इसी दौरान अर्जुन पहलवान, राकेश पहलवान, जितेंद्र पहलवान, मुकेश, विवेक, अभिषेक समेत करीब 15-20 लोग पहुंचे और घर में घुसकर मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि हमलावरों ने डंडे और रॉड से हमला किया। कुछ लोगों पर कुल्हाड़ी फरसे से वार करने का भी आरोप है।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार के अनुसार, युवती और राजा के भतीजे के बीच करीब 3-4 साल से प्रेम संबंध था। दोनों परिवार इस रिश्ते के लिए तैयार थे, लेकिन युवती के मामा को यह रिश्ता मंजूर नहीं था। युवती और युवक घर से जाने के बाद अभी अपने घर नहीं लौटे हैं। दोनों ने बाहर रहकर कोर्ट मैरिज कर ली है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि इसी बात से नाराज होकर युवती के मामा ने अन्य लोगों को बुलाकर उनके घर पर हमला कराया। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि शिकायत सुनकर मामले की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed