{"_id":"6a625de5c77cc4610e07a67c","slug":"corporations-crackdown-officials-and-employees-demanding-bribes-will-no-longer-escape-scot-free-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-75611-2026-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"निगम की सख्ती : रिश्वत मांगने वाले अधिकारी और कर्मचारी अब नहीं बचेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निगम की सख्ती : रिश्वत मांगने वाले अधिकारी और कर्मचारी अब नहीं बचेंगे
विज्ञापन
नागरिकों से शिकायत करने की अपील, कार्यालयों में सार्वजनिक सूचना चस्पा
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। नगर निगम फरीदाबाद ने भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए नागरिकों से रिश्वत मांगने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों की शिकायत करने की अपील की है। नगर निगम कार्यालयों में इस संबंध में सार्वजनिक सूचना चस्पा की गई है। यह पहल संयुक्त आयुक्त करण सिंह के निर्देश पर की गई है।
जारी सूचना में नागरिकों से कहा गया है कि यदि नगर निगम से जुड़े किसी भी कार्य के दौरान कोई अधिकारी या कर्मचारी काम कराने, फाइल को जल्द निपटाने या अन्य कोई सुविधा उपलब्ध कराने के बदले रिश्वत की मांग करता है तो इसकी जानकारी तुरंत निगम अधिकारियों को दें।
नगर निगम प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शिकायतकर्ता की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। साथ ही, प्राप्त शिकायतों की जांच कर सक्षम प्राधिकारी द्वारा नियमों के अनुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। निगम अधिकारियों का कहना है कि शहर में पारदर्शी, जवाबदेह और भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन व्यवस्था लागू करना प्राथमिकता है।
विज्ञापन
नगर निगम ने नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी कर्मचारी या अधिकारी को रिश्वत न दें, क्योंकि निगम के सभी कार्य निर्धारित नियमों और प्रक्रियाओं के तहत किए जाते हैं। यदि कोई व्यक्ति अवैध धनराशि की मांग करता है तो उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।
शिकायत दर्ज कराने के लिए नगर निगम ने संपर्क नंबर भी सार्वजनिक किए हैं। नागरिक संयुक्त आयुक्त के मोबाइल नंबर 8826358945 और क्षेत्रीय एवं कल्याण अधिकारी के मोबाइल नंबर 9654335718 पर शिकायत कर सकते हैं। निगम प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि शिकायतों पर गंभीरता से कार्रवाई की जाएगी और शिकायतकर्ता की सुरक्षा व गोपनीयता का विशेष ध्यान रखा जाएगा।