{"_id":"615d9dd38ebc3ed08f3091b6","slug":"corporation-strict-on-defaulters-24-units-sealed-faridabad-news-noi608863341","type":"story","status":"publish","title_hn":"बकायेदारों पर निगम सख्त, 24 इकाइयां सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बकायेदारों पर निगम सख्त, 24 इकाइयां सील
विज्ञापन
फरीदाबाद। संपत्ति कर जमा नहीं करने वालों पर निगम प्रशासन ने बुुधवार को भी अभियान चलाया। क्षेत्रीय एवं कराधान अधिकारियों ने एनआईटी जोन 2, एनआईटी जोन-3, ओल्ड फरीदाबाद जोन 1 और 2 में 24 इकाइयों को सील किया। इन पर करीब 48,51,083 लाख रुपये का प्रॉपर्टी टैक्स बकाया है।
नगर निगम की आर्थिक स्थिति सही नहीं है। इससे शहर के विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। दूसरी ओर निगम के कर्मचारी वेतन और पेंशन को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। ऐसे में निगम राजस्व बढ़ाने पर जोर दे रहा है। निगम ने बड़े बकायेदारों को पहले ही नोटिस देकर कर संपित्त कर जमा करने को कहा था, लेकिन गंभीरता से नहीं लिया। निगमायुक्त यशपाल यादव के निर्देश पर निगम ने संपत्ति कर के बकायेदारों पर शिकंजा कसते हुए एनआईटी जोन दो में चार इकाइयां (एक मित्तल मार्केट तथा तीन एसजीएम नगर ) को सील कर दिया। इन पर 24,46,620 रुपये बकाया है। क्षेत्रीय एवं कराधान अधिकारी मुख्यालय विजय सिंह ने बताया कि बड़े बकायेदारों पर सीलिंग की कार्रवाई जारी रहेगी।
इसी प्रकार एनआईटी जोन तीन की क्षेत्रीय एवं कराधान अधिकारी सुनीता कुमारी ने बताया कि जोन तृृतीय में सात इकाइयों को सील किया गया। इन पर 5,40,199 लाख रुपये बकाया थे। इनमें से दो यूनिटों के बकायेदारों ने 1,58,524 लाख रुपये जमा करा दिए है। ओल्ड जोन एक में पांच इकाइयों पर 7,53,350 लाख रुपये बकाया है। उन्हें सील कर दिया गया। इसके अलावा फरीदाबाद ओल्ड जोन-2 के क्षेत्र में पड़ने वाली 8 इकाइयों पर कार्रवाई की गई। इन पर 11,10,914 लाख रुपये बकाया है। निगम आयुक्त ने करदाताओं से अपील की है कि बकाया टैक्स का तुरंत भुगतान करें ताकि निगम के राजस्व में बढ़ोतरी हो सके। इससे शहर का विकास कार्य तेजी से होगा।