फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Corporation removed illegal encroachments from NIT and Old Faridabad

Faridabad News: एनआईटी और ओल्ड फरीदाबाद से निगम ने अवैध कब्जे हटाए

Wed, 13 Sep 2023 11:25 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 13 Sep 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
Corporation removed illegal encroachments from NIT and Old Faridabad
फोटो
विज्ञापन

- चिमनीबाई धर्मशाला के पास वेंडिंग जोन में भी चला बुलडोजर, जताया विरोध
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। नगर निगम ने बुधवार को एनआईटी और ओल्ड फरीदाबाद में अवैध कब्जों पर कार्रवाई की। एनआईटी पांच क्षेत्र में सौ से ज्यादा रेहड़ी-पटरी समेत अन्य पर कार्रवाई की गई।
सुबह दस बजे नगर निगम की टीम जेसीबी के साथ बीके चौक से चिमनी बाई धर्मशाला तक अवैध कब्जे हटाए। इस दौरान कई रेहड़ी वालों पर कार्रवाई की गई और उनके सामान सड़क पर बिखर गए। टीम ने चिमनी बाई धर्मशाला पर स्ट्रीट वेंडिंग जोन में भी कुछ वेंडरों के रेहड़ी को तोड़ दिया। उनका कहना हैं कि निगम के लाइसेंस मिलने के बाद कार्रवाई कर दी गई। इससे उनमें नाराजगी दिखी। इसके बाद सड़क के किनारे झुग्गी लगाकर रहने वालों को पर कार्रवाई की गई। हालांकि इस जगहों पर पहले भी कार्रवाई की गई थी। इसके बाद लोगों ने दोबारा से अवैध कब्जा कर लिया था। बुधवार को हुई तोड़फोड़ में निगम कर्मचारियों ने किसी की भी नहीं सुनी और जेसीबी से रेहड़ी समेत अन्य कब्जों को हटा दिया।
विज्ञापन

दूसरी ओर नगर निगम बाटा चौक से प्याली चौक तक सड़कों के किनारे व सार्वजनिक स्थानों पर हुए अवैध अतिक्रमणों को भी हटाया गया। सेक्टर-22 में मकान मालिकों द्वारा सड़क पर सीढ़ियां बनाने की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए तोड़ा गया। इसके अतिरिक्त ओल्ड फरीदाबाद के सेक्टर-19, 28, 29 और 31 में सार्वजनिक स्थानों पर हो रहे अवैध अतिक्रमणों को भी हटाया गया। कुछ जगहों पर नगर निगम को लोगों का विरोध झेलना पड़ा। निगमायुक्त ने ए मोना श्रीनिवास ने कहा कि निगम क्षेत्र में किसी भी प्रकार का अवैध निर्माण या अतिक्रमण सहन नहीं किया जाएगा। ऐसे सभी निर्माणों को निर्माणकर्ता हटा लें नहीं तो ऐसे निर्माणों को उनके हर्जे-खर्चे पर तोड़ा जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed