फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Corporation fired bulldozer on illegal colony being built amid protest

Faridabad News: विरोध के बीच निगम ने बनाई जा रही अवैध कॉलोनी पर चलाया बुलडोजर

Tue, 02 May 2023 07:11 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 02 May 2023 07:11 PM IST
विज्ञापन
Corporation fired bulldozer on illegal colony being built amid protest
झाड़सेतली गांव में छह एकड़ में की जा रही थी विकसित
विज्ञापन



कुछ लोगों ने निगम की टीम पर किया पथराव, पुलिस ने मौके से खदेड़ा

फोटो-5,16


अमर उजाला ब्यूरो

फरीदाबाद। नगर निगम ने झाड़सेतली गांव के राजस्व में छह एकड़ में विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी पर मंगलवार को कार्रवाई की। इस दौरान निगम की टीम ने तीन टीन शेड से बने मकान, 50 मकानों की नींव और 300 मीटर सड़क को उखाड़ दिया। निगम की कार्रवाई का कुछ लोगों ने विरोध किया और पथराव भी किया। हालांकि पुलिसकर्मियों ने सभी को खदेड़ दिया।

नगर निगम में शामिल झाड़सेतली गांव के राजस्व में कुछ प्रॉपर्टी डीलर अवैध तरीके से कॉलोनी काट रहे थे। निगम को सूचना मिलने पर उन्हें नोटिस भेजा गया था, लेकिन निगम के नोटिस पर किसी ने ध्यान नहीं दिया। इसके बाद नगर निगम की टीम मंगलवार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट कार्यकारी अभियंता ओपी कर्दम के साथ झाड़सेतली पहुंची। टीम ने बुलडोजर की मदद से तोड़फोड़ की कार्रवाई शुरू कर दी। इस पर स्थानीय लोगों ने निगम की टीम का विरोध किया।
विज्ञापन

एसडीओ सुमेर सिंह ने बताया कि कुछ युवकों ने निगम की टीम पर पथराव किया। हालांकि इसमें कोई हताहत नहीं हुआ और पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया। पुलिस टीम ने मौके पर खड़े लोगों को भगा दिया। इसके बाद निगम की टीम ने अवैध काॅलोनी में बनाई 300 मीटर की सड़क को उखाड़ दिया। इसके बाद 50 मकानों को बनाने के लिए भरी गई नींव को तोड़ दिया। निगम की टीम ने तीन टीन शेड के बने मकानों को भी ध्वस्त कर दिया। उन्होंने बताया कि चार घंटे तक कार्रवाई की गई। भारी पुलिस बल होने के कारण कार्रवाई में रुकावट नहीं आई।
विज्ञापन
विज्ञापन



बड़े स्तर पर कट रहीं कॉलोनियां

नगर निगम में शामिल गांवों में प्रॉपर्टी डीलर लोगों को प्लॉट बेच रहे हैं। गांवों के राजस्व क्षेत्र में यह समस्या है। डीलर लोगों को कॉलोनी नियमित होने का झांसा देकर प्लॉट बेच रहे हैं। मौका पाते ही प्रॉपर्टी डीलर लोगों के मकान भी बनवा देते हैं। निगम की कार्रवाई से लोगों को परेशानी उठानी पड़ती है। निगम के अलावा ग्रेटर फरीदाबाद व यमुना के सटे गांवों में बड़े स्तर पर अवैध काॅलोनियां काटी जा रही हैं। यमुना नदी के सटे गांवों में डीटीपी की ओर से तोड़फोड़ की कार्रवाई की जा रही है। डीटीपी लोगों से अपील करता रहता है कि अवैध काॅलोनी में प्लॉट लेने से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed