फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Corporate Cricket League starts 16

कॉरपोरेट क्रिकेट लीग का आगाज 16 से

Tue, 12 Jan 2021 10:38 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jan 2021 10:38 PM IST
विज्ञापन
Corporate Cricket League starts 16
कॉरपोरेट क्रिकेट लीग का आगाज 16 से
विज्ञापन

फरीदाबाद। सेक्टर-21ए स्थित एशियन इंस्टीट्यूट मेडिकल साइंसेज अस्पताल की ओर से द्वितीय कॉरपोरेट क्रिकेट लीग के मौके पर अस्पताल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में उपायुुक्त यशपाल यादव मुख्यातिथि रहे। उन्होंने क्रिकेट लीग की शुरुआत करते हुए कहा कि खेलों से व्यक्ति शारीरिक व मानसिक रूप से व्यक्ति स्वस्थ रहता है। इसलिए कार्यक्रम समय-समय पर होते रहने चाहिए। एशियन अस्पताल के चेयरमैन डॉ. एन के पांडेय ने कहा कि हमारा उद्देश्य शहर वासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के साथ खेलों के प्रति जागरूक करना भी है। खेल निदेशक डॉ. पीएस आहूजा ने बताया कि एशियन कॉरपोरेट लीग के सभी मैच ग्रेटर फरीदाबाद के सेक्टर-76 स्थित लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में खेले जाएंगे। इसके तहत टीमों को चार ग्रुप में विभाजित किया गया है। प्रत्येक ग्रुप में चार टीमें रहेंगी। यह मैच जेसीबी , डिसी 11, पारस अस्पताल, एनएचपीसी, एशियन अस्पताल, एडिटर 11, सर्वोदय अस्पताल, मानव रचना, पैनासोनिक, ऐस, ओमैक्स, आईएमए, हीरो मोटोकॉर्प, इम्पीरियल ऑटो, बेन एंड गॉस, डिलाइट होटल के बीच 16 जनवरी से खेले जाएंगे। फाइनल मुकाबला सात मार्च को खेला जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed