फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Corona vaccine trial conducted on 230 people

230 लोगों पर हुआ कोरोना वैक्सीन का ट्रायल

Tue, 08 Dec 2020 06:47 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 08 Dec 2020 06:47 PM IST
विज्ञापन
Corona vaccine trial conducted on 230 people
फरीदाबाद। ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में तीसरे चरण के कोरोना वैक्सीन का ट्रायल जोर-शोर से चल रहा है। अब तक 230 लोगों पर ट्रायल हुआ है। वहीं प्रबंधन ने ज्यादा से ज्यादा लोगों को इसमें शामिल होने की अपील की है।
विज्ञापन

ईएसआइसी मेडिकल कालेज में तीसरे चरण के ट्रायल में करीब 15 सौ लोगों को शामिल किया जाना है। यह वैक्सीन भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आइसीएमआर) और फार्मास्युटिकल फर्म भारत बायोटेक ने संयुक्त रूप से तैयार की है। इसे कोवैक्सीन नाम दिया गया है। ईएसआइसी मेडिकल कॉलेज में मंगलवार तक करीब 230 लोगों ने टीका लगवाया। खास बात यह है कि कोवैक्सीन का ट्रायल उन लोगों पर किया जा रहा, जिन्हें अभी तक संक्रमण नहीं हुआ है। इसमें 18 वर्ष एवं उससे अधिक आयु के लोगों को शामिल किया गया है। इसमें विभिन्न बीमारियों के मरीज भी शामिल सकते हैं, लेकिन बीमारियां नियंत्रण में होनी चाहिए। इसके लिए फोन नंबर 9871824301, 7042918222, 9818649931 व covaxin.esic@gmail.com पर आवेदन सकते हैं। ट्रायल में शामिल होने वाले व्यक्ति को आने-जाने के खर्च के तौर पर 750 रुपये को नकद भुगतान भी किया जा रहा है।
विज्ञापन

वर्जन
कोरोना वैक्सीन के तीसरे चरण के ट्रायल में अब तक 230 लोगों ने हिस्सा लिया है। कोई भी व्यक्ति ट्रायल में शामिल होने के लिए फोन नंबर व ई-मेल पर आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा कॉलेज में बनाए गए सहायता केंद्र पर भी पंजीकरण करवाया जा सकता है। - डॉ. असीम दास, डीन, ईएसआइसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed