फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   corona testing kit finished in BK civil hospital lab

फरीदाबाद : सिविल अस्पताल की लैब में कोरोना टेस्टिंग किट खत्म

Tue, 09 Jun 2020 06:00 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2020 06:00 PM IST
विज्ञापन
corona testing kit finished in BK civil hospital lab
फरीदाबाद। स्वास्थ्य विभाग के कोरोना से निपटने के आधे अधूरे इंतजाम शहर में कोरोना संक्रमण को बढ़ा सकते हैं। ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में कोविड लैब बंद होने के बाद मंगलवार को सिविल अस्पताल बीके की आइडीएसपी लैब में कोरोना टेस्टिंग किट समाप्त हो गई। जांच के लिए आए लोगों को वापस घर लौटा दिया।
विज्ञापन

सिविल अस्पताल में कोरोना जांच के लिए रोजाना करीब पांच सौ लोगों आते हैं। मंगलवार दोपहर दो बजे के करीब कोविड टेस्टिंग किट के समाप्त होने से मरीजों को वापस लौटाया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. कृष्ण कुमार ने बताया कि कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग सभी तैयारियों के साथ कार्य कर रहा है। मंगलवार को समाप्त हुई किट के बाद गुरुग्राम से 200 कोविड टेस्टिंग किट मंगाई गई। इनके समय पर न पहुंचने से लोगों को थोड़ी परेशानी हुई। बुधवार से एक बार फिर से मरीजों को सैंपल लेने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इसके अलावा ईएसआइसी मेडिकल कॉलेज की कोविड लैब के दोबारा शुरू होने तक यहां के सैंपलों की जांच नूहं मेडिकल कॉलेज और टीएचएसटीआई में होगी।
विज्ञापन

एडवांस में होनी चाहिए कोविड टेस्टिंग किट
स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही जिले में कोरोना के संक्रमण को बढ़ा सकती है। यदि वापस लौटने वाले लोगों में से कोई संक्रमित होता है, तो वह अस्पताल बार-बार आने और जाने में ही कई स्वस्थ लोगों को संक्रमित कर देगा और स्थिति अनियंत्रित हो सकती है। जबकि कोरोना महामारी के इस दौर में कोविड टेस्टिंग किट का स्टॉक हमेशा एडवांस रहना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed