फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Cooperative relief from traffic jam at IMT square, barricades removed

Faridabad News: आईएमटी चौक पर जाम से मिलेगी राहत, हटाए गए बैरिकेड

Fri, 24 Apr 2026 11:00 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2026 11:00 PM IST
विज्ञापन
Cooperative relief from traffic jam at IMT square, barricades removed
आईएमटी में हटाए गए बैरिकेड्स वाली खबर के साथ। स्रोत, उद्यमी
अब रेड लाइट से नियंत्रित होगा ट्रैफिक, आईआईएएफ की पहल पर हुई कार्रवाई
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। आईएमटी इंडस्ट्रियल एरिया में कई साल से कायम ट्रैफिक जाम की समस्या को सुलझाने के लिए आईएमटी इंडस्ट्रीज एसोसिएशन फरीदाबाद (आईआईएएफ) ने एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार के लिए डीसीपी ट्रैफिक जयवीर राठी से मुलाकात की, जिसके बाद मौके पर ही कई ठोस निर्णय लिए गए।

जाम का सबसे बड़ा कारण नहर की ओर जाने वाले रास्ते का बंद होना था, जहां भारी-भरकम सीमेंटेड बैरिकेड लगाए गए थे। आईआईएएफ के अनुरोध पर डीसीपी ने तुरंत इन बैरिकेड को हटाने और रास्ता खोलने की अनुमति दे दी है। इस कदम से आईएमटी चौक पर वाहनों का दबाव काफी कम होने की उम्मीद है। इसके साथ ही डीसीपी ट्रैफिक ने एफएमडीए को पत्र लिखकर आईएमटी चौक पर जल्द से जल्द रेड लाइट लगाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


वहीं शाम 6 से 8 बजे के पीक आवर्स के दौरान यातायात सुचारू रखने के लिए 3 से 4 अतिरिक्त ट्रैफिक कर्मियों की विशेष तैनाती की जाएगी। इस पर एसोसिएशन ने भी अपनी सदस्य इकाइयों से अपील की है कि वे अपनी फैक्ट्रियों के बाहर ट्रक खड़े न होने दें। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ प्रशासन सख्त चालान कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान आईआईएएफ के प्रधान प्रमोद राणा, जनरल सेक्रेटरी रश्मि सिंह, ट्रेजरर देवेंद्र गोयल समेत सीनियर वाइस प्रेजिडेंट एचएस सेखों, तेज चौधरी, वीपी दलाल, गगन दुआ और पंकज गुप्ता मुख्य रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed