फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Conversation started with a Quantum-AI advertisement; fraud committed by posing as a financial advisor.

Faridabad News: क्वांटम-एआई के विज्ञापन से शुरू हुई बातचीत, फाइनेंस एडवाइजर बनकर ठगी

Fri, 24 Jul 2026 10:31 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2026 10:31 PM IST
विज्ञापन
Conversation started with a Quantum-AI advertisement; fraud committed by posing as a financial advisor.
इंस्टाग्राम पर निवेश का झांसा देकर अलग-अलग खातों में रकम कराई ट्रांसफर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। इंस्टाग्राम पर दिखे क्वांटम-एआई के निवेश विज्ञापन के जरिए एक व्यक्ति से 1.71 लाख रुपये की साइबर ठगी कर ली गई। आरोपियों ने पहले निवेश पर दोगुना मुनाफा मिलने का दावा किया, फिर खुद को फाइनेंस एडवाइजर बताकर अलग-अलग बैंक खातों में रकम ट्रांसफर करा ली।

सेक्टर-88 स्थित आरपीएस सवाना निवासी अनिल कुमार बहल ने शिकायत में बताया कि 14 जुलाई को उन्होंने इंस्टाग्राम पर क्वांटम-एआई नाम का एक विज्ञापन देखा। उसमें 22 हजार रुपये निवेश करने पर एक माह में राशि दोगुनी होने का दावा किया गया था। विज्ञापन पर क्लिक कर विवरण भरने के कुछ देर बाद उनके पास व्हाट्सएप कॉल आई। कॉल करने वाले ने आधार कार्ड, वोटर कार्ड की प्रति और 21,999 रुपये जमा कराने को कहा। इसके बाद शिकायतकर्ता की व्हाट्सएप पर खुद को फाइनेंस एडवाइजर बताने वाली नेहा गोयल से बातचीत शुरू हुई। उसने एसवीसीएम सिक्योरिटीज प्राइवेट लिमिटेड के नाम से निवेश योजना भेजी और अधिक मुनाफे का भरोसा दिलाया। उसके कहने पर शिकायतकर्ता ने 17 जुलाई को 99 हजार रुपये और 20 जुलाई को 50 हजार रुपये अलग-अलग बैंक खातों में ट्रांसफर कर दिए। इस तरह कुल 1,70,999 रुपये जमा करा दिए। बाद में जब शिकायतकर्ता ने निवेश की स्थिति जाननी चाही तो आरोपियों ने जवाब देना बंद कर दिया। तब उन्हें ठगी का अहसास हुआ। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि शिकायत के आधार पर 23 जुलाई को साइबर अपराध सेंट्रल थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस बैंक खातों, मोबाइल नंबरों, व्हाट्सएप चैट और अन्य डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed