फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Control Room Set Up for Redressal of LPG Complaints

Faridabad News: एलपीजी की शिकायतों के निवारण के लिए कंट्रोल रूम बना

Thu, 02 Apr 2026 01:04 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
Control Room Set Up for Redressal of LPG Complaints
-कालाबाजारी व जमाखोरी पर प्रशासन की सख्त नजर, जिले में पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

नूंह। जिले में एलपीजी गैस की कालाबाजारी, जमाखोरी तथा अवैध डायवर्जन पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा निरंतर सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। आम उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा गैस आपूर्ति व्यवस्था पारदर्शी एवं सुचारू बनी रहे, इसके लिए खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में सघन निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है।
शिकायत निवारण प्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाते हुए लघु सचिवालय के सेकंड फ्लोर स्थित डीएफएससी कार्यालय में एलपीजी सेवाओं से संबंधित 24 X 7 कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। इस कंट्रोल रूम के माध्यम से आमजन गैस सिलेंडर की अनुपलब्धता, आपूर्ति में देरी, कालाबाजारी अथवा अवैध भंडारण जैसी शिकायतें दर्ज करवा सकते हैं। उपायुक्त अखिल पिलानी ने कहा कि जिला प्रशासन का उद्देश्य प्रत्येक शिकायत पर त्वरित संज्ञान लेते हुए उसका समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करना है।
विज्ञापन

जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक सीमा शर्मा ने बताया कि कंट्रोल रूम के लैंडलाइन नंबर 01267-274615 पर प्राप्त सभी शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कालाबाजारी एवं अवैध भंडारण से संबंधित शिकायतों पर संबंधित अधिकारी तत्काल जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करेंगे। उन्होंने आमजन से अपील की कि यदि कहीं भी एलपीजी से संबंधित कोई अनियमितता दिखाई दे तो इसकी सूचना तुरंत प्रशासन को दें।
विज्ञापन
विज्ञापन



रोजाना 5 टीमें कर रहीं निगरानी :
एलपीजी गैस की कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए प्रतिदिन 5 निरीक्षण टीमें फील्ड में सक्रिय हैं। ये टीमें गैस एजेंसियों, गोदामों तथा संदिग्ध स्थानों पर लगातार निरीक्षण कर रही हैं, जिससे किसी भी प्रकार की अनियमितता की तत्काल पहचान कर कार्रवाई संभव हो रही है।

जिले में पर्याप्त एलपीजी स्टॉक उपलब्ध :
वर्तमान में जिले की 13 गैस एजेंसियों के पास कुल 2067 सिलेंडरों का भंडारण उपलब्ध है। एलपीजी का पर्याप्त स्टॉक होने के कारण आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह सामान्य एवं निर्बाध रूप से जारी है। विभाग द्वारा आपूर्ति एवं वितरण की दैनिक आधार पर निगरानी की जा रही है, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की किल्लत उत्पन्न न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed