{"_id":"61fc108f350559597a263041","slug":"contractor-work-free-for-negligence-in-picking-up-garbage-from-home-improvement-was-not-done-even-after-instructions-faridabad-news-noi630300425","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर से कूड़ा उठाने में लापरवाही बरतने पर ठेकेदार कार्य मुक्त, निर्देश के बाद भी नहीं हुआ था सुधार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर से कूड़ा उठाने में लापरवाही बरतने पर ठेकेदार कार्य मुक्त, निर्देश के बाद भी नहीं हुआ था सुधार
विज्ञापन
फरीदाबाद में सड़क किनारे फैली गंदगी ।
- फोटो : Faridabad
फरीदाबाद। सफाई कार्यों में अनियमितता बरतने पर निगम ने वार्ड छह के ठेकेदार (एजेंसी) को कार्य मुक्त कर दिया है। ठेकेदार को कूड़ा वाहन समेत अन्य संसाधन निगम या इकोग्रीन कंपनी को वापस करने के आदेश दिए गए हैं। निगम आयुक्त यशपाल यादव शहर को साफ सुथरा रखने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। इसके लिए पिछले साल दिसंबर में मेगा सफाई अभियान चलाया गया था।
इसे लेकर अभी भी वार्ड स्तर पर सफाई के साथ नालों से भी अतिक्रमण हटाया जा रहा है। आयुक्त के अनुसार स्वच्छता के लिए 40 वार्ड के नोडल अधिकारियों, वार्ड कमेटी के सदस्यों और एनजीओ के साथ काम किया जा रहा है। इसी के तहत घर-घर कूड़ा उठाने पर जोर दिया जा रहा है। इसे लेकर लगातार चालान भी किए जा रहेे हैं। आयुक्त ने बताया कि वार्ड छह कमेटी के सदस्यों सेे शिकायत मिली थी कि सफाई वेंडर जयमाता इंटरप्राइजेज द्वारा कचरा इकट्ठा करने का कार्य सही तरीके से नहीं हो रहा है। इसके बाद एजेंसी के कार्य की जांच करवाई गई और उसे कार्य में सुधार के लिए समय भी दिया गया।
आरोप है कि उसके बाद भी एजेंसी द्वारा अपने कार्य में सुधार नहीं किया गया। इस पर बृहस्पतिवार को इकोग्रीन द्वारा वार्ड छह के लिए कार्य करने का अधिकृत पत्र रद्द कर दिया गया है। वहीं, एजेंसी निर्धारित दर से अधिक पैसे लोगों से ले रही थी। उसको आदेश दिए गए हैं कि निगम/इकोग्रीन के वाहन आदि तुरंत वापस करें। निगमायुक्त ने बताया कि यदि कोई भी वेंडर निर्धारित मापदंड पर कार्य नहीं करेगा तो उस पर भी आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। वहीं, वार्ड छह में दूसरे वेंडर के कूड़ा उठाने का काम दिया गया है। इसे सफाई को लेकर निगम का सख्त कदम बताया जा रहा है। आने वाले दिनों में अन्य वेंडरों पर गाज गिर सकती।