{"_id":"681513443a565d5def0c1bd4","slug":"contractor-reprimanded-for-broken-roads-and-overflowing-drains-minister-warned-faridabad-news-c-26-1-gnd1001-42718-2025-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: टूटी सड़कों व ओवरफ्लो नालों के लिए ठेकेदार को लगाई फटकार, मंत्री ने दी चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: टूटी सड़कों व ओवरफ्लो नालों के लिए ठेकेदार को लगाई फटकार, मंत्री ने दी चेतावनी
विज्ञापन
मंत्री राजेश नागर ने अधिकारियों के साथ निर्माण कार्यों, पेयजल आपूर्ति, सड़क एवं अन्य परियोजनाओं की समीक्षा की
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के राज्य मंत्री राजेश नागर ने शुक्रवार दोपहर सेक्टर-12 स्थित लघु सचिवालय में आयोजित एक बैठक में टूटी सड़कों व ओवरफ्लो नालों के लिए एक ठेकेदार को कड़ी फटकार लगाते हुए कार्रवाई की चेतावनी दी। उन्होंने शहर के निर्माण कार्यों, पेयजल आपूर्ति, सड़क एवं अन्य परियोजनाओं की नगर निगम और अन्य विभागों के अधिकारियाें के साथ समीक्षा के दौरान यह बात कही।
राजेश नागर ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक में अपूर्ण अथवा अवरुद्ध कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर ठीक कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि योजनाओं का उद्देश्य मात्र आंकड़ों में उपलब्धि दिखाना नहीं, अपितु जनमानस को वास्तविक लाभान्वित करना होना चाहिए। मंत्री ने जोर देते हुए कहा कि विलंबित विकास कार्यों का प्रभावशीलता पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है, और देरी से पूर्ण हुई परियोजनाएं अक्सर उपयोगिता की दृष्टि से अप्रासंगिक हो जाती है। उन्होंने निर्माण कार्यों, पेयजल आपूर्ति, सड़क एवं आमजन की मुलभूत सुविधाओं से जुड़ी परियोजनाओं की विशेष समीक्षा की।
बैठक में निगमायुक्त ए मोना श्रीनिवास, पुलिस कमिश्नर सतेंद्र कुमार गुप्ता, उपायुक्त विक्रम सिंह, नगर निगम के अतिरिक्त आयुक्त गौरव अंतिल, डीसीपी उषा कुंडू, सीटीएम अंकित कुमार सहित सभी संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
-- -
स्थानीय पार्षदों ने बताईं क्षेत्र की समस्याएं, मंत्री ने मांगी एक्शन रिपोर्ट बैठक के दौरान स्थानीय पार्षदों ने क्षेत्रवार सभी अपनी समस्याएं बताई। राजेश नागर ने नगर निगम के संबंधित अधिकारियों से कार्रवाई की रिपोर्ट मांगी। इसके अलावा तारीख सुनिश्चित कर कार्य पूरे करने के निर्देश अधिकारियों के दिए। उन्होंने मुख्य रूप से बादशाहपुर-इस्माइलपुर रोड, एत्मादपुर व सेक्टर 37,पल्ला सेहतपुर नाला के अलावा बेसहारा पशुओं से संबंधित मामलों पर बैठक के दौरान चर्चा की। उन्होंने नगर निगम क्षेत्र में शामिल हुए गांवों में सफाई सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। उन्होंनेे कहा कि निगम अधिकारी गांव अनुसार सफाई कर्मी की ड्यूटी लगाएं। इसी प्रकार इन क्षेत्रों में लाइट व्यवस्था, सीवरेज व्यवस्था पर भी चर्चा हुई।