{"_id":"69dbe23b9381c834f208aab3","slug":"construction-of-roads-and-streets-begins-in-wards-16-and-30-strengthening-infrastructure-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-67367-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: वार्ड-16 और 30 में सड़क व गलियों का निर्माण शुरू, बुनियादी ढांचे को मिलेगी मजबूती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: वार्ड-16 और 30 में सड़क व गलियों का निर्माण शुरू, बुनियादी ढांचे को मिलेगी मजबूती
विज्ञापन
5.30 करोड़ के होगा काम, खराब सड़कों और जलभराव की समस्या से मिलेगी राहत
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। शहर के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और स्थानीय स्तर पर सुविधाओं में सुधार की दिशा में वार्ड नंबर-16 और 30 में करीब 5.30 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शुभारंभ और शिलान्यास किया गया। इन परियोजनाओं के जरिए सड़कों और गलियों की स्थिति सुधारने के साथ-साथ यातायात और जनसुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर दिया गया है।
शनिवार शाम आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय सहकारिता राज्यमंत्री कृष्ण पाल गुर्जर ने विकास कार्यों की शुरुआत करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी काम तय समयसीमा के भीतर और गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं। वार्ड नंबर-16 में करीब ढाई करोड़ रुपये की लागत से गलियों का निर्माण कराया जाएगा, जबकि लगभग 2 करोड़ रुपये से बी.के. चौक से बी.के. अस्पताल तक सड़क बनाई जाएगी। इससे क्षेत्र में खराब सड़कों और जलभराव की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है। वार्ड नंबर-30 में करीब 80.8 लाख रुपये की लागत से 9 नई गलियों का निर्माण शुरू किया गया है। इन कार्यों से स्थानीय निवासियों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी और क्षेत्र की आधारभूत सुविधाएं मजबूत होंगी। कार्यक्रम में कहा गया कि फरीदाबाद में तेजी से हो रहे विकास कार्यों के चलते आने वाले समय में शहर की अलग पहचान बनेगी। बिजली के तारों को भूमिगत करने के लिए करीब 2700 करोड़ रुपये की योजना पर काम किया जा रहा है, जिससे शहर का सौंदर्य बढ़ेगा और सुरक्षा भी बेहतर होगी। शहर की कनेक्टिविटी सुधारने के लिए मेट्रो विस्तार की योजनाओं पर भी तेजी से काम हो रहा है। जेवर एयरपोर्ट तक मेट्रो पहुंचाने के प्रयास जारी हैं, जबकि पलवल तक मेट्रो विस्तार का कार्य 2026 में शुरू करने की योजना है। इन परियोजनाओं के पूरा होने से दिल्ली, नोएडा और जेवर एयरपोर्ट तक सीधी पहुंच आसान होगी।
रेलवे फाटक खत्म, ओवरब्रिज-अंडरपास पर जोर
यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए पुराने रेलवे फाटकों को चरणबद्ध तरीके से समाप्त कर उनकी जगह ओवरब्रिज और अंडरपास बनाए जा रहे हैं। इससे जाम की समस्या कम होगी और यात्रा का समय घटेगा। बड़खल क्षेत्र में करीब 1500 करोड़ रुपये की लागत से एलिवेटेड सड़कों का निर्माण प्रस्तावित है। दिल्ली के आश्रम से सराय ख्वाजा तक एलिवेटेड रोड बनने के बाद दोनों स्थानों के बीच की दूरी महज 10 मिनट में तय की जा सकेगी। विधायक धनेश अदलखा ने कहा कि क्षेत्र के सभी वार्डों में संतुलित विकास सुनिश्चित किया जाएगा और कोई भी कार्य अधूरा नहीं छोड़ा जाएगा। उन्होंने लोगों से समस्याएं सीधे साझा करने की अपील करते हुए भरोसा दिलाया कि पानी, सीवर और सड़क जैसी सुविधाएं प्राथमिकता पर उपलब्ध कराई जाएंगी।