फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Construction of Mohana elevated road will provide relief from traffic jam.

Faridabad News: मोहना एलिवेटेड रोड बनने से जाम से मिलेगी राहत

Fri, 27 Dec 2024 12:02 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 27 Dec 2024 12:02 AM IST
विज्ञापन
Construction of Mohana elevated road will provide relief from traffic jam.
ग्रेप-4 हटने के बाद तेजी से शुरू हुआ काम, 12 से अधिक पिलर बनकर तैयार हो चुके हैं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। मोहना एलिवेटेड रोड का निर्माण कार्य तेजी से चल निकला है। ऊंचा गांव से लेकर पंजाबी धर्मशाला तक करीब 12 से अधिक पिलर बनकर तैयार हो चुके हैं। अब आने वाले 15 माह में फरीदाबाद के लोगों की राह आसान हो जाएगी। इन पिलर के बाद आगे सड़क संकरी होने की वजह से छोटी मशीन के जरिए बृहस्पतिवार को पाइलिंग का कार्य शुरू कर दिया है।

बल्लभगढ़ में आगरा- मथुरा रोड से मुंबई-वडोदरा एक्सप्रेसवे को जोड़ने वाले एलिवेटेड रोड को बनाने का कार्य तेजी से चल रहा है। एलिवेटेड रोड करीब 256 करोड़ की लागत से तैयार किया जा रहा है। इस रोड के बनने के बाद लोगों को मोहना रोड पर लगने वाले जाम की समस्या से जूझना नहीं पड़ेगा। करीब 2.75 किलोमीटर लंबा यह रोड मोहना रोड के ऊपर से होकर गुजरेगा। यह दशहरा मैदान से शुरू होकर मोहना रोड स्थित आदर्श नगर थाने के पास उतरेगा। ऊंचा गांव के पास से एलिवेटेड रोड का निर्माण कार्य शुरू किया गया था। अब ऊंचा गांव से लेकर पंजाबी धर्मशाला के पास तक 12 से अधिक पिलर बनकर तैयार हो चुके हैं। दूसरी और जिन जगहों पर पाइलिंग का कार्य पूरा हो गया है वहां पर अब पिलर बनाने के लिए शटरिंग का कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन


----
संकरी रोड होने के चलते लगाई छोटी मशीन
पंजाबी धर्मशाला से आगे संकरी सड़क होने की वजह से बड़ी मशीन से पाइलिंग नहीं की जा सकती थी। इसलिए छोटी मशीन के जरिए बृहस्पतिवार को कार्य शुरू कर दिया है। इस रोड पर करीब 92 पिलर बनाए जाने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


----
नहीं बना वैकल्पिक मार्ग
निमार्ण कार्य के दौरान लोगों को जाम की समस्या से जूझना न पड़े उसके लिए पंजाबी धर्मशाला से लेकर आकाश सिनेमा हाल तक नाले के साथ वैकल्पिक मार्ग बनाने की योजना बनाई थी। अभी उस मार्ग पर मिट्टी डाल दी है लेकिन तारकोल की परत को चढ़ाया नहीं गया है। जिसकी वजह से अभी सड़क का निर्माण कार्य अधूरा पड़ा हुआ है।


----
निर्माण कार्य के चलते लगता है जाम
मोहना एलिवेटेड रोड का कार्य शुरू होने से लोगों को सुबह व शाम के समय शाम की समस्या से जूझना पड़ता है। जाम से बचने के लिए विभाग की ओर से ग्रीन बेल्ट पर अस्थायी सड़क को भी बनाया गया। उसके बावजूद लोगों को जाम की समस्या से जूझना पड़ता है ।निर्माण कार्य के चलते जगह जगह से एक तरफ से सड़क को बंद किया हुआ है। इस वजह से भी जाम लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article