{"_id":"6aaec83c99571e2bc009f9cd","slug":"construction-of-greenfield-kgp-expressway-interchange-at-mohana-accelerates-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-80469-2026-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: मोहना में ग्रीनफील्ड-केजीपी एक्सप्रेसवे इंटरचेंज का निर्माण कार्य तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: मोहना में ग्रीनफील्ड-केजीपी एक्सप्रेसवे इंटरचेंज का निर्माण कार्य तेज
विज्ञापन
तीन से चार माह में काम पूरा होने की उम्मीद
बल्लभगढ़ से जेवर एयरपोर्ट का सफर होगा आसान
संवाद न्यूज़ एजेंसी
छांयसा। बल्लभगढ़ से जेवर एयरपोर्ट जाने वाले ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे को केजीपी एक्सप्रेसवे से जोड़ने के लिए मोहना में इंटरचेंज का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। इंटरचेंज तैयार होने के बाद ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे से आने-जाने वाले वाहन सीधे केजीपी एक्सप्रेसवे पर चढ़ सकेंगे। इससे क्षेत्र के लोगों को दिल्ली-एनसीआर के साथ प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में आवागमन की बेहतर सुविधा मिलने की उम्मीद है।
मोहना में इंटरचेंज के साथ ही इस मार्ग पर टोल प्लाजा का निर्माण भी किया जा रहा है। वहीं, कुछ हिस्सों में सड़क निर्माण और अन्य जरूरी कार्य तेजी से चल रहे हैं। निर्माण कार्य से जुड़े लोगों के अनुसार, इंटरचेंज का काम अगले तीन से चार माह में पूरा होने की संभावना है। इसके बाद ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे से केजीपी एक्सप्रेसवे पर वाहनों की आवाजाही शुरू हो सकेगी।
मोहना निवासी मुकेश अत्री ने बताया कि इंटरचेंज तैयार होने से क्षेत्र के लोगों को काफी राहत मिलेगी। मोहना से ही ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे और केजीपी एक्सप्रेसवे पर चढ़कर देश और प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में आसानी से पहुंचा जा सकेगा। इससे समय और दूरी दोनों की बचत होगी। हीरापुर निवासी हुक्म नंबरदार ने बताया कि ग्रीन एक्सप्रेसवे और केजीपी एक्सप्रेसवे के बीच कनेक्टिविटी पूरी होने से क्षेत्र में विकास को गति मिलेगी। आवागमन बढ़ने के साथ रोजगार के अवसर भी बढ़ने की उम्मीद है। इससे आसपास के गांवों के लोगों को भी सीधा लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे को केजीपी एक्सप्रेसवे से जोड़ने के लिए बनाए जा रहे इंटरचेंज का काम तेजी से चल रहा है। उम्मीद है कि आने वाले कुछ माह में काम पूरा हो जाएगा
- धीरज सिंह, परियोजना निदेशक, एनएचएआई