फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Congressmen took out cycle journey on the issue of inflation

महंगाई के मुद्दे पर कांग्रेसियों ने निकाली साइकिल यात्रा

Sat, 10 Jul 2021 05:00 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jul 2021 05:00 PM IST
विज्ञापन
Congressmen took out cycle journey on the issue of inflation
फरीदाबाद। केंद्र की भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के चलते पेट्रोल-डीजल व आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में हो रही बेतहाशा वृद्धि को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्यों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस भवन से साइकिल यात्रा निकाली।
विज्ञापन

कांग्रेस के प्रवक्ता सुमित गौड़ के नेतृत्व में साइकिल यात्रा सेक्टर-10 स्थित कांग्रेस भवन कार्यालय से शुरू हुई और शहर के विभिन्न मार्गों से पांच किलोमीटर होकर कार्यालय पर संपन्न हुआ। सुमित गौड़ ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों से जनता त्राहि-त्राहि कर रही है, गर्मियों के मौसम में लोग पानी के लिए जूझ रहे हैं। लेकिन न तो सत्ता में बैठे नेता और न ही कार्यालयों में बैठे अधिकारी उनकी समस्याओं का समाधान कर रहे हैं। हर कोई कागजों में विकास की बात कहकर अपना पल्ला झाड़ लेता है। भाजपा की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस जल्द ही बड़ा जनांदोलन शुरू करेगी। इस मौके पर चेयरमैन राकेश भड़ाना, प्रदेश कॉर्डिनेटर गौरव ढींगड़ा, चेयरमैन डॉ. एसएल शर्मा, अशोक रावल, बाबूलाल रवि, सूबेदार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed