फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Congress leaders stopped in Faridabad regarding the Delhi protest.

Faridabad News: दिल्ली प्रदर्शन को लेकर फरीदाबाद में कांग्रेस नेताओं को रोका, कई नजरबंद

Thu, 23 Jul 2026 12:21 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
Congress leaders stopped in Faridabad regarding the Delhi protest.
फरीदाबाद पुलिस ने कांग्रेस नेता रोहित नागर को हाऊस एरेस्ट किया । स्रोत: स्वयं
लघु सचिवालय पर पुलिस से नोकझोंक, राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। दिल्ली में छात्रों के प्रदर्शन और कांग्रेस नेताओं की कथित हिरासत के विरोध में बुधवार को फरीदाबाद में कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन किया। दिल्ली कूच की तैयारी कर रहे कई कांग्रेस नेताओं को पुलिस ने उनके घर और कार्यालय पर रोक दिया। वहीं जिला कांग्रेस अध्यक्ष बलजीत कौशिक के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने सेक्टर-12 स्थित लघु सचिवालय तक रोष मार्च निकाला। यहां मुख्य गेट बंद किए जाने को लेकर पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हल्की नोकझोंक भी हुई। प्रदर्शन के बाद कांग्रेस नेताओं ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट पुलकित शर्मा को सौंपकर छात्रों पर कथित बल प्रयोग की निष्पक्ष जांच और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की।

कांग्रेस नेताओं के अनुसार दिल्ली में आयोजित प्रदर्शन में शामिल होने के लिए जाने से पहले तिगांव विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस नेता रोहित नागर और उनके पिता व वरिष्ठ कांग्रेस नेता यशपाल नागर को सेक्टर-14 स्थित आवास पर पुलिस ने रोक लिया। रोहित नागर ने आरोप लगाया कि पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर सेंट्रल थाना पहुंचाया। वहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं के पहुंचने के बाद उन्हें रिहा किया गया, लेकिन बाद में दोबारा आवास पर नजरबंद कर दिया गया।
विज्ञापन


इसी तरह बल्लभगढ़ क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनोज अग्रवाल और महिला कांग्रेस की प्रदेश महासचिव प्रियंका अग्रवाल को सेक्टर-64 स्थित कार्यालय से दिल्ली जाने से रोक दिया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुलिस कार्रवाई का विरोध करते हुए नारेबाजी की। कांग्रेस नेताओं के मुताबिक ओल्ड फरीदाबाद से लखन सिंगला, एनआईटी से सतवीर डागर और पूर्व विधायक नीरज शर्मा समेत कुछ अन्य नेताओं को भी दिल्ली जाने से रोकने के लिए पुलिस की तैनाती की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


लघु सचिवालय का गेट बंद करने पर हुई नोकझोंक

इधर जिला कांग्रेस अध्यक्ष बलजीत कौशिक के नेतृत्व में कार्यकर्ता सेक्टर-12 स्थित पेट्रोल पंप से रोष मार्च निकालते हुए लघु सचिवालय पहुंचे। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को मुख्य गेट पर रोक दिया और गेट बंद कर दिया। इस दौरान कुछ कार्यकर्ताओं ने अंदर जाने का प्रयास किया, जिसको लेकर पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हल्की नोकझोंक हुई। हालांकि स्थिति नियंत्रण में रही।


प्रदर्शन में कांग्रेस के प्रदेश सहप्रभारी जितेंद्र बघेल, पूर्व मंत्री करण सिंह दलाल, पृथला के कांग्रेस नेता रघुबीर सिंह तेवतिया समेत कई नेता मौजूद रहे। नेताओं ने आरोप लगाया कि जंतर-मंतर पर छात्रों के शांतिपूर्ण प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने बल प्रयोग किया। साथ ही राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और अन्य कांग्रेस नेताओं को छात्रों के समर्थन में जाने से रोकने और हिरासत में लेने का भी विरोध किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed