Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Congestion of auto-rickshaws outside metro stations disrupts traffic flow

Faridabad News: मेट्रो स्टेशनों के बाहर ऑटो का जमावड़ा, यातायात व्यवस्था प्रभावित

Mon, 16 Nov 2026 12:06 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 16 Nov 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
Congestion of auto-rickshaws outside metro stations disrupts traffic flow
सवारी बैठाने की होड़ में सड़क किनारे खड़े रहते हैं चालक
विज्ञापन

यात्रियों को स्टेशन से बाहर निकलने में भी होती है परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। शहर के मेट्रो स्टेशनों के बाहर ऑटो चालकों का जमावड़ा लोगों के लिए परेशानी बन गया है। एक ओर जहां ऑटो चालकों की अव्यवस्था शहर की यातायात व्यवस्था को प्रभावित कर रही है, वहीं सड़क से गुजरने वाले राहगीर और वाहन चालक भी इनके कारण परेशान होते रहते हैं।
बाटा मेट्रो नीलम, एनएचपीसी चौक से उतरने वाले यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए ऑटो की जरूरत होती है। इसी का फायदा उठाते हुए कई ऑटो चालक स्टेशन के प्रवेश और निकास द्वार के आसपास ही वाहन खड़े कर देते हैं। सवारी मिलने के इंतजार में ऑटो की कतारें लग जाती हैं। इससे सड़क का काफी हिस्सा घिर जाता है और अन्य वाहनों के निकलने के लिए जगह कम बचती है। व्यस्त समय में स्थिति और परेशानी वाली हो जाती है। ऑटो चालक सवारी देखते ही बीच सड़क पर वाहन रोक देते हैं। इससे पीछे आने वाले वाहनों की आवाजाही प्रभावित होती है। वहीं, स्टेशन से बाहर निकलने वाले यात्रियों को भी ऑटो और अन्य वाहनों के बीच से रास्ता बनाकर निकलना पड़ता है। पैदल यात्रियों के लिए भी सुरक्षित तरीके से सड़क पार करना चुनौती बन जाता है।
विज्ञापन

-----
पैदल यात्री भी होते हैं परेशान

बाटा मेट्रो स्टेशन पर आने वाले यात्री राहुल ने बताया कि स्टेशन के बाहर ऑटो चालक सड़क किनारे ही वाहन खड़े कर लेते हैं। कई बार ऑटो की कतार के कारण रास्ता इतना संकरा हो जाता है कि पैदल निकलने में भी परेशानी होती है। यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए यहां ऑटो खड़े करने की उचित व्यवस्था होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


यात्री पूजा ने बताया कि मेट्रो से उतरने के बाद घर जाने के लिए ऑटो लेना मजबूरी होती है, लेकिन स्टेशन के बाहर चालकों के बीच सवारी बैठाने की होड़ लगी रहती है। कई बार चालक सड़क पर ही ऑटो रोककर सवारी बैठाने लगते हैं।

-----
सड़क पर ऑटो खड़े करने वालों के हो रहे चालान

ट्रैफिक एसएचओ अनोज कुमार ने बताया कि मेट्रो स्टेशनों के आसपास यातायात व्यवस्था पर लगातार नजर रखी जाती है। सड़क पर ऑटो खड़े कर यातायात बाधित करने वालों के चालान किए जाते हैं। मेट्रो स्टेशन के आसपास निगरानी और बढ़ाई जाएगी। जिससे लोगों को परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed