{"_id":"627a9fd165d325068f01523f","slug":"conditions-of-government-hospital-will-improve-repairs-will-start-faridabad-news-noi6477894150","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुधरेंगे सरकारी अस्पताल के हालात, मरम्मत शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुधरेंगे सरकारी अस्पताल के हालात, मरम्मत शुरू
विज्ञापन
फरीदाबाद। लोक निर्माण विभाग की ओर से बीके नागरिक अस्पताल का मरम्मत कार्य शुरू हो गया है। करीब चार माह में काम पूरा होगा। मंगलवार को मरम्मत के कारण अस्पताल का मुख्य गेट बंद कर दिया गया। इस कारण मरीजों और एंबुलेंस के लिए दूसरी ओर का गेट खोला गया।
बीके नागरिक अस्पताल की इमारत के कई हिस्से क्षतिग्रस्त होने लगे थे। ऐसे में अस्पताल प्रबंधन कई साल से इसके मरम्मत के लिए प्रयास में जुटा था। बीते वर्ष इसके लिए 1.7 करोड़ रुपये का बजट पास किया गया। इसके बाद टेंडर प्रक्रिया में देरी के कारण निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका।
इस कारण एक माह पहले हुए नेशनल क्वॉलिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड (एनक्यूएएस) की टीम ने भी अस्पताल की इमारत में मरम्मत कार्य में देरी से नाराजगी जताई। इस कारण इस माह काम में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। अब लोक निर्माण विभाग ने काम शुरू कर दिया है। अस्पताल की दिवारों पर खस्ताहाल हुए प्लास्टर झड़ने की समस्या के साथ ही दिवारों में आई दरारों पर मरम्मत की जाएगी। साथ ही मुख्य दरवाजे पर एंट्री को सुगम किया जाएगा। वहीं, फायर सिस्टम अपग्रेड करने का काम जारी है।
विज्ञापन
अस्पताल की प्रधान चिकित्सा अधिकारी डॉ. सविता यादव ने बताया कि फिलहाल खस्ताहाल इमारत का काम शुरू हो गया है। सुबह मेन गेट ब्लॉक होने से समस्या रही। इसके लिए अस्पताल प्रबंधन ने दूसरी ओर से निकासी का प्रबंध किया। लोक निर्माण विभाग का दावा है कि आगामी चार माह में मरम्मत कार्य पूरा कर लिया जाएगा।