{"_id":"6adf88ba825a7138ad0128a4","slug":"complaints-regarding-the-mandi-agricultural-produce-market-will-be-resolved-via-an-app-and-a-toll-free-number-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-83783-2026-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: एप और टोल फ्री नंबर से सुलझेंगी मंडी की शिकायतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: एप और टोल फ्री नंबर से सुलझेंगी मंडी की शिकायतें
विज्ञापन
हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड के चेयरमैन ने धान खरीद व्यवस्थाओं का लिया जायजा
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड के चेयरमैन वेदपाल ने नई अनाज मंडी का निरीक्षण कर धान खरीद की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने खरीद प्रक्रिया, गेट पास जारी करने और फसल उठान की व्यवस्था पर संतोष जताते हुए कहा कि मंडी में कामकाज सुचारु रूप से चल रहा है। किसानों को धान की कई किस्मों के एमएसपी से अधिक भाव भी मिल रहे हैं। वेदपाल ने भविष्य में मंडी से जुड़ी शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए एप और टोल फ्री नंबर की व्यवस्था शुरू करने की बात कही।
निरीक्षण के दौरान मंडी में फेंसिंग कराने, टीन शेड बनवाने और धर्म कांटा स्थापित करने की मांग उठाई गई। चेयरमैन ने इन मांगों को पूरा कराने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि टीन शेड के निर्माण के लिए धान खरीद सीजन समाप्त होने के बाद टेंडर प्रक्रिया पूरी कर काम शुरू कराया जाएगा। फेंसिंग और धर्म कांटे की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाएगी।
जलभराव की समस्या दूर करने के निर्देश
मंडी में जलभराव की समस्या पर वेदपाल ने कहा कि पानी निकासी के लिए पहले से बूस्टर पंप लगाए गए हैं। यदि जरूरत पड़ी तो अतिरिक्त बूस्टर पंप भी उपलब्ध कराए जाएंगे। उन्होंने अधिकारियों को मंडी में सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने और अतिक्रमण की शिकायत मिलने पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
निर्यात से बढ़ रही भारतीय चावल की मांग
वेदपाल ने कहा कि इस बार किसानों को धान की फसल के अच्छे भाव मिल रहे हैं और कई किस्मों की धान एमएसपी से अधिक कीमत पर बिक रही है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की विदेश नीति और अंतरराष्ट्रीय व्यापारिक संबंधों का उल्लेख करते हुए कहा कि विदेशों में भारतीय चावल की बढ़ती मांग और निर्यात के अवसरों से किसानों को लाभ मिल रहा है। इससे किसान, व्यापारी और मजदूर सहित कृषि क्षेत्र से जुड़े अन्य वर्गों को भी फायदा हो रहा है।