फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Colleague held driver hostage and attacked him several times on his private parts In Faridabad

सहकर्मी बने हैवान: बस चालक को बंधक बनाकर प्राइवेट पार्ट पर किए कई वार... बस इतनी सी थी गलती, अस्पताल में भर्ती

Wed, 21 May 2025 07:42 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 21 May 2025 07:42 PM IST
सार

पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि थाना पल्ला पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घायल बस चालक की पहचान मूलरूप से राजस्थान के धौलपुर निवासी सोनू के रूप में हुई है।

विज्ञापन
Colleague held driver hostage and attacked him several times on his private parts In Faridabad
बंधक बनाकर सहकर्मियों ने की बर्बरता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

घर में बंधक बनाकर सहकर्मियों ने बस चालक के निजी अंग पर लोहे की रॉड से कई वार किए, जिससे चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के लिए दिल्ली के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि थाना पल्ला पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घायल बस चालक की पहचान मूलरूप से राजस्थान के धौलपुर निवासी सोनू के रूप में हुई है। वह दिल्ली के मोलड़बंद में परिवार के साथ रहता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सोनू ने बताया कि निजी ट्रांसपोर्ट कंपनी में बस चालक है। उनकी बस एक कंपनी के कर्मचारियों को दिल्ली के जैतपुर से सेक्टर-37 तक पहुंचाती है। 18 मई को बस जैतपुर से कर्मचारियों को लेकर सेक्टर-37 स्थित संबंधित कंपनी में पहुंची थी। 

विज्ञापन

इस दौरान बस के पीछे का हिस्सा कंपनी की दीवार से लग गया। उसी के चलते उनको ट्रांसपोर्ट कंपनी में कार्यरत सहकर्मी कमल ने बस लेकर इस्माइलपुर स्थित अपने घर पर बुलाया। उस दौरान आरोपी कमल का भाई भी मौजूद था। दोनों ने कमरे में बंधक बनाकर उसके निजी अंग पर लोहे के रॉड से कई वार किए।

संबंधित वीडियो-



यह भी पढ़ें- पाकिस्तान जासूसी कांड: आरोपी तारीफ को लेकर गांव पहुंची पुलिस... ढूंढी जा रही ISI की बीच की कड़ी, लोग खामोश

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed