पाकिस्तान जासूसी कांड: आरोपी तारीफ को लेकर गांव पहुंची पुलिस... ढूंढी जा रही ISI की बीच की कड़ी, लोग खामोश
ग्रामीण सूत्रों के मुताबिक, तलाशी के दौरान पुलिस को सिर्फ पासपोर्ट की छाया प्रति और कुछ दस्तावेज ही हाथ लगे हैं, जिन्हें जांच के लिए जब्त कर लिया गया है। परिजनों का कहना है कि तारीफ का मूल पासपोर्ट चार महीने पहले ही पाक दूतावास में जमा करवा दिया गया था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार मोहम्मद तारीफ को बुधवार दोपहर जांच एजेंसी और स्थानीय पुलिस की टीम भारी पुलिस बल के साथ उपमंडल के गांव कंगारका लेकर पहुंची। गांव में पुलिस की दो गाड़ियों के साथ पहुंची टीम ने पूरे घर को चारों तरफ से घेर लिया और करीब एक घंटे तक घर की तलाशी ली गई। इस दौरान किसी भी बाहरी व्यक्ति या परिजन को भीतर जाने नहीं दिया गया।
आरोपी के परिजनों ने बताया कि पुलिस तारीफ को लेकर उसके घर आई और सीधे उसे उसके कमरे में ले जाया गया, जहां उसकी मौजूदगी में गहन तलाशी ली गई। इस दौरान घर के अन्य सदस्यों को कमरे से दूर कर दिया गया। तारीफ की पत्नी और बच्चे उसे देखकर रोने लगे और परिवार के अन्य लोग भी भावुक हो गए। उन्होंने तारीफ से बात करने की कई बार कोशिश की, लेकिन पुलिस ने किसी को मिलने की अनुमति नहीं दी।
ग्रामीण सूत्रों के मुताबिक, तलाशी के दौरान पुलिस को सिर्फ पासपोर्ट की छाया प्रति और कुछ दस्तावेज ही हाथ लगे हैं, जिन्हें जांच के लिए जब्त कर लिया गया है। परिजनों का कहना है कि तारीफ का मूल पासपोर्ट चार महीने पहले ही पाक दूतावास में जमा करवा दिया गया था, जो अब तक वहीं है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक जांच एजेंसियां हर एंगल से पड़ताल कर रहीं, आरोपी रिमांड पर है और यह कार्रवाई जांच प्रक्रिया का हिस्सा है।
आरोपी को सात दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है, जिसमें से अभी पांच दिन शेष हैं। इस दौरान उसे अन्य संदिग्ध स्थानों पर भी ले जाया जाएगा और सभी संभावित पहलुओं की गहराई से जांच की जाएगी। जांच एजेंसियां इस बात की भी पड़ताल कर रही हैं कि तारीफ के पाक खुफिया एजेंसी से किस प्रकार के संपर्क थे और क्या किसी अन्य स्थानीय व्यक्ति की भी इसमें कोई भूमिका रही है।
तकनीकी जांच के साथ-साथ उसके मोबाइल, कॉल डिटेल्स, सोशल मीडिया गतिविधियों और वित्तीय लेन-देन की भी जांच की जा रही है। गांव कंगारका में पुलिस की भारी मौजूदगी और घर की तलाशी के बाद पूरे इलाके में हलचल मच गई। ग्रामीणों के बीच यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। कुछ ग्रामीणों ने तारीफ के पाक से संपर्क को लेकर हैरानी जताई है, जबकि कुछ लोग अब भी उसके निर्दोष होने की बात कह रहे हैं।
यह भी पढ़ें- नाबालिग देवर के लिए पागल भाभी: जबरदस्ती करना चाहती... मर जाने की देती धमकी; जन्नती ने सुनाया 15 मई का वाकया
संबंधित वीडियो-