फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Cold wave increased chill

शीत लहर से ठिठुरन बढ़ी

Tue, 29 Dec 2020 10:47 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 29 Dec 2020 10:47 PM IST
विज्ञापन
Cold wave increased chill
शीत लहर से ठिठुरन बढ़ी
विज्ञापन

फरीदाबाद। हरियाणा, पंजाब में बन रहे चक्रवाती हवाओं के दबाव का असर मंगलवार को दिनभर शहर में देखा गया। इससे दिन में तेज धूप निकली, मगर सुबह और शाम को शीत लहर चलने से ठिठुरन बढ़ गई। साथ ही दो दिन में तापमान में अचानक तीन से चार डिग्री तक गिरावट भी दर्ज की गई। इससे लोगों को ठंडक का अहसास हुआ। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार बुधवार को शहर का अधिकतम तापमान 18 और न्यूनतम चार डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया। साथ ही उत्तर-पश्चिमी हवा की रफ्तार भी 16 किमी से अधिक रही। इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
कार्यालयों में भी कर्मचारी धूप में बैठकर कार्य निपटा रहे थे। वहीं रूम हीटर लगाकर भी लोग घरों व प्रतिष्ठानों पर सर्दी से राहत पा रहे थे। कड़ाके की ठंड के चलते सुबह खुले मैदानों और फसलों में पाला गिरा। सूरज ढलते ही सर्दी बढ़ती चली गई तथा कड़ाके की ठंड से राहत पाने के लिए लोग अलाव तापते देखे गए।
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिक महेश पहलावत ने मुताबिक पहाड़ों से मैदानी क्षेत्रों की ओर हवा चलने से अगले तीन दिन ठंड बढ़ेगी। 31 दिसंबर तक न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed