{"_id":"6af36c80528ae8a3f0062bab","slug":"cold-mornings-and-evenings-warmth-persists-during-the-day-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-85012-2026-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: सुबह-शाम ठंड, दिन में गर्मी बरकरार, बल्लभगढ़ का एक्यूआई 340 रहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: सुबह-शाम ठंड, दिन में गर्मी बरकरार, बल्लभगढ़ का एक्यूआई 340 रहा
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। औद्योगिक नगरी में मौसम का मिजाज बदलने लगा है। सुबह और शाम हल्की ठंड का अहसास होने लगा है, जबकि दिन में गर्मी अभी बरकरार है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, अगले दो दिनों में रात के तापमान में और गिरावट आने की संभावना है। न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। दूसरी ओर, शहर की हवा भी लगातार प्रदूषित बनी हुई है। मंगलवार को फरीदाबाद का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 290 दर्ज किया गया, जो खराब श्रेणी में है। वहीं, बल्लभगढ़ का एक्यूआई 340 दर्ज किया गया।
मंगलवार को शहर का अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज रहा। मौसम विभाग के अनुसार, 11 और 12 नवंबर को न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की और गिरावट हो सकती है। हालांकि, दिन का अधिकतम तापमान 33 से 34 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। 12 नवंबर को आंशिक रूप से बादल छा सकते हैं, जबकि अन्य दिनों में आसमान साफ रहने की संभावना है। फिलहाल मौसम विभाग ने जिले के लिए कोई चेतावनी जारी नहीं की है।
एनआईटी और बल्लभगढ़ की हवा सबसे ज्यादा प्रदूषित
मौसम में बदलाव के बीच प्रदूषण भी चिंता बढ़ा रहा है। मंगलवार को बल्लभगढ़ का एक्यूआई 340 और एनआईटी क्षेत्र का 335 दर्ज किया गया। सेक्टर-11 में 286, फरीदाबाद में 290 और सेक्टर-30 में 234 एक्यूआई रहा। हवा में नमी का स्तर सुबह 65 से 80 प्रतिशत तक रहने से अलसुबह धुंध बढ़ने की आशंका है। ऐसे में सुबह सैर पर निकलने वाले बुजुर्गों और बच्चों को ठंड के साथ प्रदूषण से भी सावधानी बरतने की जरूरत है।