{"_id":"5ff203438ebc3e3c4d57ae38","slug":"cold-increases-due-to-rain-faridabad-news-noi5576611114","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से ठंड बढ़ी, बत्ती गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से ठंड बढ़ी, बत्ती गुल
विज्ञापन
बारिश से ठंड बढ़ी, बत्ती गुल
फरीदाबाद। जिले में रविवार हुई झमाझम बारिश से मौसम सुहाना हो गया। सर्द मौसम और वीकएंड का दिन होने के कारण दिनभर लोग घरों में दुबके रहे। बारिश के कारण तापमान में भी बदलाव हुआ है। रविवार को अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार यह बदलाव आगे भी जारी रहेगा। सोमवार को आसमान में बादल छाए रहेंगे। बारिश के कारण कई इलाकों में बिजली व्यवस्था भी प्रभावित हुई। इससे पेयजल व्यवस्था पर भी असर पड़ा।
बारिश के बाद शीत लहर चलने के कारण दिन में ही कई जगह लोगों ने अलाव जला कर सर्दी से राहत पाने की कोशिश की। सड़कों पर जलभराव की वजह से कई जगह जाम भी लगा। राष्ट्रीय राजमार्ग, बाटा हार्डवेयर मार्ग, एयर फोर्स तथा प्याली चौक पर यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। वाहन रेंग-रेंग कर चले। इंडियन मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट की वेबसाइट के अनुसार सोमवार को फरीदाबाद का अधिकतम तापमान 18 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। मौसम वैज्ञानिक महेश पहलावत के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता बढ़ने से फरीदाबाद समेत दिल्ली एनसीआर बारिश हुई है। आगामी तीन दिनों तक आसमान में बादल छाए रहने के साथ ही बारिश की संभावना है। इस दौरान न्यूनतम तापमान सात से आठ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।
क्या कहते हैं डॉक्टर
ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के डीन डॉ. असीमदास ने कहा कि ठंड में बुजुर्गों और बच्चों की सेहत के मामले में खास ध्यान देने की जरूरत है। बच्चों व बुजुर्गो में रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होती है। ऐसे में कोहरे के बीच बुजुर्ग सैर के लिए घर के बाहर न निकलें तो ही बेहतर है।
विज्ञापन
बिजली की लाइन पर गिरा पेड़
रविवार सुबह से ही आसमान में काले बादल छा गए और झमाझम बारिश हुई। इससे सेक्टर-21ए में नीम का एक पेड़ टूट कर बिजली की लाइन पर गिर गया। इससे सेक्टर में पेयजल सप्लाई भी ठप रहा। सुबह चार बजे गई बिजली दोपहर एक बजे आई। एनआईटी-4 नंबर सबडिवीजन के एसडीओ सत्तार खान ने कहा कि पेड़ गिरने की सूचना मिलते ही बिजली कर्मचारियों को पेड़ हटाकर लाइन दुरुस्त करने के आदेश दिए गए। दोपहर करीब 12 बजे तक बिजली सप्लाई चालू कर दी गई। इसी तरह गांव खेड़ी में लाइन ब्रेकडाउन होने से करीब आठ घंटे लोगों को बिजली की समस्या से जूझना पड़ा। सेक्टर-25, राजीव कॉलोनी, सेक्टर-56, दयालपुर, अटाली, छायंसा में भी पूरी रात बिजली गुल रही। ग्रामीणों का आरोप है कि बारिश बंद होने के बाद बिजली के संबंध में जब अधिकारियों को शिकायत की गई तब कोई समाधान नहीं हुआ। इससे काफी परेशानी हुई।