फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   cm manohar lal met with sushants fther

मुख्यमंत्री ने अभिनेता सुशांत के पिता से की मुलाकात

Sat, 08 Aug 2020 10:34 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2020 10:34 PM IST
विज्ञापन
cm manohar lal met with sushants fther
फरीदाबाद पुलिस आयुक्त ओपी सिंह के ससुर व दिवंगत फिल्म अभिनेता सुशांत राजपूत के पिता केके सिंह से - फोटो : Faridabad
फरीदाबाद। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल शनिवार को जिले में विकास कार्यों का उद्घाटन करने के बाद पुलिस आयुक्त ओपी सिंह के निवास पर उनके ससुर व अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह से मिलने पहुंचे। मुख्यमंत्री को देखते ही सुशांत के पिता व बहन रोने लगीं। मुख्यमंत्री ने सांत्वना दी और न्यायपालिका पर भरोसा रखने की बात कही। मुख्यमंत्री केके सिंह के आंसू पोछते हुए दिखाई दिए। वह वहां करीब 10 मिनट रुके और केके सिंह व रानी सिंह से पूरे मामले की जानकारी ली।
विज्ञापन

फरीदाबाद के मौजूदा पुलिस आयुक्त ओपी सिंह मुख्यमंत्री के सलाहकार भी रह चुके हैं। सलाहकार होने के नाते उनकी मुख्यमंत्री के करीबी हैं। इस कारण कई बार सुशांत सिंह राजपूत भी जब मुंबई से हरियाणा अपने जीजा ओपी सिंह व बहन रानी सिंह से मिलने आते थे, तो उन्होंने कई बार मुख्यमंत्री मनोहर लाल से भी मुलाकात की थी। मुख्यमंत्री केके सिंह व सुशांत सिंह राजपूत के बेहद करीबी रहे हैं। सुशांत सिंह के आत्महत्या मामले के बाद मनोहर लाल ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री से भी इस मामले में फोन पर बातचीत कर उचित जांच की बात कही थी। केके सिंह द्वारा पटना में अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती पर गंभीर आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराने के बाद सारे समीकरण बदल गए। इस मामले में अब सीबीआई व ईडी रिया चक्रवर्ती व उसके परिवार के लोगों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

शनिवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल फरीदाबाद पहुंचे तो उन्हें केके सिंह के भी यहीं होने के बारे में पता चला। इस पर वे कार्यक्रम समाप्त होने के बाद उन्हें सांत्वना देने के लिए पुलिस आयुक्त के निवास पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि मामले की सीबीआई ने जांच शुरू कर दी है। ऐसे में ईश्वर पर भरोसा व न्यायपालिका पर विश्वास रखें, उन्हें न्याय जरूर मिलेगा। इस मौके पर फरीदाबाद के सांसद व केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed