फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   CM give many Assurance in digital railly

डिजिटल रैली में कई सौगातों का भरोसा दे गए सीएम, पहली बार हुआ आयोजन

Sun, 15 May 2016 12:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Sun, 15 May 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
CM give many Assurance in digital railly
डिजिटल रैली में संबोधित करते सीएम - फोटो : अमर उजाला

प्रदेश की पहली डिजिटल रैली में सीएम मनोहर लाल ने स्मार्ट सिटी बनने पर फरीदाबाद में 2600 करोड़ के विकास कार्य कराने और जमीन मिलने पर मदर यूनिट की स्थापना कराने की घोषणा की। सीएम ने स्वास्थ्य, शिक्षा, आधारभूत ढांचा आदि पर भी पर्याप्त धन उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया।

विज्ञापन


सीएम मनोहर लाल ने कहा कि चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के गांधी नगर से एक साथ 105 विधानसभा क्षेत्रों को संबोधित कर डिजिटल रैली की शुरुआत की थी। इससे पहले वीजा नहीं मिलने पर नरेंद्र मोदी ने देश में बैठ कर अमेरिका के भारतीय को वीडियो कॉंफ्रें सिंग के जरिए संबोधित किया था।
विज्ञापन


प्रदेश में यह पहली डिजिटल रैली है। डिजिटाइजेशन की तरफ कदम बढ़ाते हुए राज्य में फूड नेट प्रोग्राम की शुरुआत की जाएगी। उन्होंने कहा कि अर्थ टू माउथ योजना के तहत खेत में अनाज उगने से मंडी में आकर तोल होने और उपभोक्ताओं तक पहुंचने तक की जानकारी कंप्यूटराइज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टेट रेजिडेंट डेटाबेस प्रोजेक्ट के तहत प्रदेश के 2.5 करोड़ जनता की पूरी जानकारी एक क्लिक पर उपलब्ध होगी। फरीदाबाद की खोई हुई औद्योगिक पहचान को कुंडली मानेसर पलवल मार्ग वापस दिलाएगा। नेशनल हाईवे-2, मेट्रो और ईस्टर्न पेरिफेरल वे फरीदाबाद को गुड़गांव की बराबरी पर लाकर खड़ा करेगा।

सीएम ने विधायक विपुल गोयल को बताया कि पिछले 1.5 साल में उनकी विधानसभा क्षेत्र में 160 करोड़ रुपये के विकास कार्य कराए जा चुके हैं। उन्होंने विधायक की ओर से दी गई विकास की सभी मांगों को मंजूर करते हुए बीस करोड़ रुपये अतिरिक्त देने की घोषणा की।

CM give many Assurance in digital railly
रैली में मनोहर लाल खट्टर - फोटो : अमर उजाला

इस मौके पर केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर, प्रदेश भाजपा प्रभारी अनिल जैन, प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला, मूलचंद शर्मा, सीमा त्रिखा, टेकचंद शर्मा, जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा आदि भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

अधिकतम 45 दर्शक रहे ऑनलाइन 
विधायक विपुल गोयल ने रैली का टेलीकास्ट यूट्यूब 360 और फेसबुक लाइव पर किए जाने का दावा किया था। यूट्यूब पर तो कार्यक्रम दिखाया नहीं गया। फेसबुक पर लाइव देखने वालों की संख्या अधिकतम 45 तक ही पहुंच सकी। कार्यक्रम संयोजकों ने फेसबुक पर दर्शकों की संख्या भी लाइव दिखाने का प्रबंध किया था।

अव्यवस्था का रहा बोलबाला 
प्रदेश की पहली डिजिटल रैली सिस्टम के अनुरूप नहीं हो सकी। मॉडर्न स्कूल के आडिटोरियम में दर्शकों को अव्यस्थाओं से दो चार होना पड़ा। आमंत्रित लोग कुर्सियां नहीं मिल पाने की वजह से जमीन पर बैठने को मजबूर हुए। शहर में पंद्रह जगहों पर लगाए गए स्क्रीनों के सामने जनता नदारद रही।

जनता से नहीं हो सका संवाद 
विधायक विपुल गोयल ने सीएम और जनता के बीच संवाद का दावा किया था। लेकिन सीएम के सामने भाजपा के एक नेता को ही आम आदमी बना कर पेश किया गया। उसने भी कोई ठोस मांग नहीं कर सिर्फ सीही गांव का जिक्र किया। रैली के अंत में पार्टी को मुस्लिम हितैषी दिखाने के लिए बाबा नगर के कुछ टोपी धारी युवकों से सीएम की बात कराई गई। उन्होंने मुस्लिम कब्रिस्तान के लिए सीएम से जमीन मांगी लेकिन सीएम ने ठोस जवाब नहीं दिया। ईडब्ल्यूएस दाखिले को लेकर सीएम से लोगों ने आस लगा रखी थी लेकिन उन्हें मायूस होना पड़ा। 

कई बार रुका प्रसारण
डिजिटल रैली का प्रसारण कई बार रुका। सुभाष बराला के समय प्रसारण काफी देर के लिए रुका तो सीएम का भाषण भी कई बार बाधित हुआ।

 

बीपीएल परिवार बैठे रहे इंतजार में 

हरियाणा की पहली डिजिटल रैली को आम जनता से सीधा संवाद करने के लिए आयोजित किया था। लेकिन मुख्यमंत्री से स्क्रीन के माध्यम से सीधा संवाद करने आए बीपीएल परिवार के लोग मायूस होकर वापस अपने घर लौट गए। डिजीटल रैली में मुख्यमंत्री को आम जनता से सीधा संवाद करना था, लेकिन आम लोगों की वजह उनके ही कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री से संवाद किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed