{"_id":"6813c2ff0899a304cb0e8b94","slug":"cleanliness-arrangements-should-be-perfect-before-the-chief-ministers-rally-faridabad-news-c-26-1-gnd1001-42648-2025-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: मुख्यमंत्री की रैली से पहले सफाई व्यवस्था होनी चाहिए चकाचक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: मुख्यमंत्री की रैली से पहले सफाई व्यवस्था होनी चाहिए चकाचक
विज्ञापन
विधायक और निगम कमिश्नर ने लिया तैयारियों का जायजा, अधिकारियों को दिए निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। एनआईटी विधानसभा क्षेत्र स्थित डबुआ मंडी में 4 मई को होने वाली मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की रैली की तैयारियों का जायजा विधायक सतीश फागना और निगम कमिश्नर ए मोना श्रीनिवास ने लिया। सभी तैयारियां सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए।
रैली स्थल पर विधायक सतीश फागना और निगमायुक्त ए मोना श्रीनिवास के साथ साथ निगम, मंडी और अन्य विभागों के सभी अधिकारी पहुंचे। मंडी सचिव के कार्यालय में विधायक और निगमायुक्त ने अधिकारियों को रैली संबंधी निर्देश दिए। रैली स्थल पर सब्जी मंडी और अनाज मंडी होने के कारण कचरा और गंदगी है। विधायक और निगमायुक्त ने रैली के पूर्व ही सफाई का विशेष इंतजाम करने के निर्देश दिए।
निगमायुक्त ए मोना श्रीनिवास ने सफाई संबंधित सभी कार्य का जायजा लेने का जिम्मा अतिरिक्त आयुक्त गौरव अंतिल को सौंपा है। ए मोना श्रीनिवास ने निगम के स्वास्थ्य अधिकारी के अलावा अन्य सफाई निरीक्षकों को भी रैली के पूर्व रैली स्थल और आस-पास पूरी तरह से स्वच्छता के लिए सख्त निर्देश दिए हैं। इस मौके पर अतिरिक्त आयुक्त गौरव अंतिल, संयुक्त आयुक्त हितेन्द्र कुमार, मुख्य अभियंता विवेक गिल, अधीक्षण अभियंता ओमबीर सिंह, कार्यकारी अभियंता पदम भूषण, कार्यकारी अभियंता नितिन कादियान, मंडी सचिव युद्धराज यादव सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
-- -
रैली स्थल पर पहुंचने में नहीं आनी चाहिए परेशानी
विधायक सतीश फागना ने कहा कि मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारियों के मद्देनजर सभी विभाग तेजी से कार्य में जुटे हुए हैं। मंडी में सफाई का कार्य जोरों से चल रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की रैली में बड़ी संख्या में आम जनता आएगी। उन्होंने कहा कि लोगों को रैली स्थल तक पहुंचने में कोई परेशानी ना आए इसके लिए यातायात विभाग व्यवस्था पूरी तरह से दुरुस्त रखे।