{"_id":"68c9b112bb79ae7c7302d23d","slug":"clean-water-is-flowing-on-the-road-people-are-yearning-in-their-homes-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-51493-2025-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: सड़क पर बह रहा साफ पानी, घरों में तरस रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: सड़क पर बह रहा साफ पानी, घरों में तरस रहे लोग
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर-37 में निवासी पेयजल की समस्या से जूझ रहे हैं। निवासियों का आरोप है कि प्रशासन की लापरवाही से हजारों लीटर पेयजल बर्बाद हो रहा है। लोगों को पेयजल समस्या से परेशान होना पड़ रहा है, वहीं दूसरी ओर सड़क पर पानी बर्बाद हो रहा है।
आरडब्ल्यूए प्रधान आईडी शर्मा व वरिष्ठ उप प्रधान आशा शर्मा ने बताया कि सपना मार्केट में भारत गैस एजेंसी के सामने रोड पर सीवर के दो चैंबरों से सीवर का पानी न आकर लगभग दो महीने से साफ पानी बह रहा है। यह पानी सेक्टर की सड़कों और गलियों में बहकर सड़ रहा है। इससे लोगों में बीमारी फैलने का खतरा भी बना हुआ है। आशा शर्मा ने बताया कि इस समस्या को लेकर नगर निगम को कई बार पत्र लिखकर अवगत कराया गया है। संबंधित अधिकारियों को मौका मुआयना भी कराया गया है। यहां तक कि निगम आयुक्त भी इस जगह का मुआयना कर चुके हैं लेकिन अब तक पानी की इस बर्बादी को रोकने में विफल रहे हैं। उन्होंने बताया कि अधिकारियों का कहना है कि पानी के स्रोत का पता नहीं चल पा रहा है। आरडब्ल्यूए सेक्टर के पदाधिकारी मीना गर्ग, एसएन मिश्रा व मुकेश शर्मा ने बताया कि यदि इस समस्या का समाधान दस दिनों में नहीं किया गया तो सेक्टरवासी निगम मुख्यालय पर धरना देने को बाध्य हो जाएंगे।