{"_id":"6a762840801069e77304ccd4","slug":"class-12-student-hangs-himself-after-failing-re-examination-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-76900-2026-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: री-परीक्षा में असफल होने के बाद 12वीं के छात्र ने लगाया फंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: री-परीक्षा में असफल होने के बाद 12वीं के छात्र ने लगाया फंदा
विज्ञापन
गुरुकुल में रहकर कर रहा था पढ़ाई, अंग्रेजी विषय में दोबारा असफल होने के बाद उठाया कदम
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। गांव मंझावली स्थित गुरुकुल में रहकर पढ़ाई कर रहे 12वीं के छात्र आशीष ने री-परीक्षा में असफल होने के बाद फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर बादशाह खान नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
पुलिस के अनुसार, आशीष मूलरूप से राजस्थान के अलवर जिले के दादिया मंडावर गांव का रहने वाला था। वह छठी कक्षा से गांव मंझावली स्थित गुरुकुल में रहकर पढ़ाई कर रहा था। शिक्षकों और परिचितों के अनुसार वह पढ़ाई में होनहार छात्र था। उसने 10वीं कक्षा भी अच्छे अंकों से उत्तीर्ण की थी। बताया गया कि 12वीं बोर्ड परीक्षा में वह अंग्रेजी विषय में अनुत्तीर्ण हो गया था, जिसके बाद उसने री-परीक्षा दी। हाल ही में घोषित परिणाम में वह दोबारा भी सफल नहीं हो सका। परीक्षा परिणाम आने के बाद वह मानसिक तनाव में रहने लगा था। इसी दौरान उसने गुरुकुल परिसर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया। मृतक के पिता विक्रम खेतीबाड़ी करते हैं। परिवार मूलरूप से अलवर जिले का रहने वाला है। आशीष दो भाइयों में छोटा था। घटना की सूचना मिलने पर उसके परिजन फरीदाबाद पहुंचे। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए बादशाह खान नागरिक अस्पताल भेज दिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।