फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   City dwellers hit hard by cold and pollution

Faridabad News: शहरवासियों पर ठंड और प्रदूषण की दोहरी मार

Tue, 13 Jan 2026 12:46 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jan 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
City dwellers hit hard by cold and pollution
जिले का न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस किया गया दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। स्मार्ट सिटी में जहां एक ओर शीतलहर चल रही है, वहीं दूसरी ओर प्रदूषण भी खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। सर्दी और प्रदूषण की वजह से लोग घरों से बाहर नहीं निकल रहे हैं। सोमवार को भी शहर में यही स्थिति देखने को मिली। पहाड़ी इलाकों से आ रही ठंडी हवाओं की वजह से जन-जीवन प्रभावित रहा।

सोमवार को फरीदाबाद जिले का न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहा। रविवार के मुकाबले अधिकतम तापमान में तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। हालांकि सुबह के समय धूप निकलने के कारण लोगों को सर्दी से मामूली राहत मिली। पहाड़ी इलाकों से आ रही ठंडी हवाओं ने लोगों को दिनभर परेशान किया।
विज्ञापन


मौसम विभाग ने शहर के लिए शीतलहर का अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में शीतलहर का प्रभाव देखने को मिल सकता है। वहीं तापमान में भी गिरावट देखने को मिल सकती है। इसके साथ ही सुबह-शाम कोहरा छाने की संभावना जताई गई है। विभाग ने वाहन चालकों और आम लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। वैज्ञानिकों ने बताया कि आने वाले दो दिनों तक ऐसा ही मौसम बने रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेक्टर-11 इलाके का एक्यूआई 340 पहुंचा

सोमवार को सेक्टर-11 इलाके का एक्यूआई 340 पहुंच गया। हवा चलने के बाद भी प्रदूषण स्तर में सुधार देखने को नहीं मिल रहा है। सीपीसीबी द्वारा जारी वायु गुणवत्ता सूचकांक के अुनसार बल्लभगढ़ का एक्यूआई 210 और फरीदाबाद का एक्यूआई 261 रिकॉर्ड किया गया। प्रदूषण बढ़ने के कारण शहर में एक बार फिर से स्मॉग और धुंध जैसी स्थिति बन गई है, जिससे लोगों को सांस लेने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।


विशेषज्ञों ने बताया कि सुबह और देर शाम इसका असर अधिक देखने को मिल रहा है। उन्होंने बताया कि जब ठंडी हवा के कारण प्रदूषण और नीचे ठहर जाता है। हवा की कम गति और कम तापमान प्रदूषण को फैलने नहीं देते, जिससे एक्यूआई स्तर बढ़ जाता है। इसका सबसे ज्यादा असर बच्चों, बुजुर्गों और सांस संबंधी बीमारियों से जूझ रहे लोगों पर पड़ता है। ऐसे हालात में लोगों को सावधानी बरतने और अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचने की सलाह दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed