फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   City drivers are not following traffic rules

Faridabad News: यातायात नियमों का पालन नहीं कर रहे शहर के वाहन चालक

Mon, 11 Aug 2025 12:34 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 11 Aug 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
City drivers are not following traffic rules
जुलाई में यातायात पुलिस ने काटे 55 हजार से अधिक चालान, जागरूकता अभियान का भी नहीं पड़ रहा असर
विज्ञापन


सोनू यादव
फरीदाबाद। स्मार्ट सिटी के लोग वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। जुलाई में भी यातायात पुलिस की ओर से 55 हजार से अधिक चालान नियम उल्लंघन करने के आरोप में काटे गए हैं। इस साल का सर्वाधिक 1.25 करोड़ रुपये से अधिक का जुर्माना जुलाई महीने में इन चालान के जरिये वाहन चालकों पर लगाया गया है। इससे पहले जून महीने में 1.09 करोड़ का जुर्माना लगाया गया था।

बगैर हेलमेट दुपहिया वाहन चलाने वालों की संख्या सबसे अधिक
जुलाई में काटे गए चालान में बगैर हेलमेट के दुपहिया वाहन चलाने वालों की संख्या सबसे अधिक है। इस आरोप में 17832 चालान पुलिस की ओर से काटे गए हैं। इसके साथ ही दुपहिया वाहन पर पीछे बैठे हुए व्यक्ति के हेलमेट न पहनने पर भी 6533 चालान काटे गए हैं। साथ ही दुपहिया वाहन पर तीन या अधिक सवारी बैठने के आरोप में भी 1974 चालान यातायात पुलिस की ओर से काटे गए हैं। इसके अलावा बगैर ड्राइविंग लाइसेंस वाहन चलाने पर 1930, तय सीमा से अधिक स्पीड में वाहन चलाने पर 2970, जेब्रा क्रॉसिंग के उल्लंघन पर 4041, गलत दिशा में वाहन चलाने पर 4766, अवैध पार्किंग के चलते 6074 चालान काटे गए हैं।
विज्ञापन


पुलिस कर रही जागरूक
पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि यातायात नियमों का पालन करने को लेकर शहर में अलग-अलग एरिया में जाकर पुलिस की टीमें जागरूकता अभियान चला रही है। सामुदायिक पुलिसिंग की टीम, यातायात पुलिस की टीम लोगों को जागरूक कर रही है। इसके बावजूद लोग नियमों का पालन नहीं कर रहे। पुलिस सख्ती से चालान की कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed