{"_id":"68b88b037ab30344a202bd02","slug":"city-bus-collided-with-divider-while-trying-to-save-a-bike-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-50548-2025-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: बाइक को बचाने के चक्कर में डिवाइडर से टकराई सिटी बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: बाइक को बचाने के चक्कर में डिवाइडर से टकराई सिटी बस
विज्ञापन
हादसे के समय बस में सवार थे कई यात्री, सुरक्षित बाहर निकाले
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। नेशनल हाईवे पर बुधवार की सुबह बड़खल फ्लाईओवर के पास बाइक सवार को बचाने के चलते सिटी बस डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में किसी यात्री को चोट नहीं आई है। बस डिपो से बदरपुर बॉर्डर की ओर जा रही थी। फ्लाईओवर के पास अचानक पीछे से सामने आए बाइक चालक को बचाने के प्रयास में बस डिवाइडर से टकरा गई।
बस चालक राजेश ने बताया कि वह सर्विस लाइन से बड़खल फ्लाईओवर के पास से हाईवे पर चढ़ रहे थे। तभी पीछे से तेज गति में आ रहे बाइक सवार ने अचानक बस के सामने कट मार दिया। बाइक सवार को बचाने के लिए ब्रेक लगाने की कोशिश की लेकिन ब्रेक नहीं लगने पर बस को डिवाइडर पर चढ़ाना पड़ा। इस दौरान बस का आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।
हादसे के समय बस में करीब 12 से 13 यात्री सवार थे। राहत की बात यह रही कि सभी यात्री सुरक्षित रहे और किसी को चोट नहीं आई। बस चालक ने बताया कि दुर्घटना केवल बाइक चालक की लापरवाही के कारण हुई है।
विज्ञापन
घटना के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के कर्मचारी और ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने मौके पर पहुंच कर सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकला। उसके बाद जाम खुलवाया। वहीं क्षतिग्रस्त बस को हटाने के लिए क्रेन मंगवाई गई।