{"_id":"67268940acd0cd1aa60c5ae6","slug":"citizens-should-pledge-to-protect-the-environment-rajesh-nagar-faridabad-news-c-26-1-gnd1001-33042-2024-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लें नागरिक : राजेश नागर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लें नागरिक : राजेश नागर
विज्ञापन
सेक्टर 28 में अन्नकूट एवं गोवर्धन पूजा कार्यक्रम में शामिल हुए राज्यमंत्री
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन पॉकेट-ए सेक्टर 28 में अन्नकूट एवं गोवर्धन पूजा के कार्यक्रम में शनिवार को बतौर मुख्य अतिथि आए राज्यमंत्री राजेश नागर ने लोगों से पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेने के लिए कहा। उन्होंने अन्नकूट एवं गोवर्धन पूजा पर जिले वासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि गोवर्धन पूजा का पर्व धार्मिक महत्व के साथ-साथ हमारी संस्कृति और परंपराओं का प्रतीक है।
राज्य मंत्री राजेश नागर ने कहा कि भगवान श्री कृष्ण ने गोवर्धन पर्वत की पूजा कर हमें सिखाया कि प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी और श्रद्धा रखनी चाहिए। उन्होंने कहा कि गोवर्धन पूजा के पावन अवसर पर सभी पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लें कि प्राकृतिक संसाधनों का सर्वोत्तम उपयोग करेंगे और अपने आस-पास हरियाली बढ़ाने का प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि गोवर्धन पूजा का यह प्रयास हमारी संस्कृति को संरक्षित करने में सहायक होगा और आने वाली पीढि़यों के लिए बेहतर और सुरक्षित पर्यावरण का निर्माण भी करेगा। उन्होंने इंदौर सिटी का उदाहरण देते हुए अपने शहर और प्रदेश को स्वच्छ रखने का भी संकल्प लेने के लिए लोगों से अपील की। इस अवसर पर बी आर सिंगला, चरण सिंह, विक्रम कपूर, आर पी सिंह, नरेश अग्रवाल, अमित अग्रवाल, मनीष वैश्य आदि सेक्टरवासी उपस्थित रहे।