Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Cinemas will open with old release films

पुरानी रिलीज फिल्मों के साथ खुलेंगे सिनेमाघर

Tue, 13 Oct 2020 07:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2020 07:18 PM IST
विज्ञापन
Cinemas will open with old release films
फरीदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित ईएफ3 मॉल में आईनॉक्स सिनेमा हॉल को सैनिटाइज करता कर्मचारी । - फोटो : Faridabad
फरीदाबाद। अनलॉक-5 में सरकार की ओर से मंजूरी मिलने के बाद 15 अक्तूबर से सिनेमा घरों को खोलने की घोषणा के बाद जिले में भी इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। पूरे परिसर को सैनिटाइज किया जा रहा है। इसके साथ ही सामाजिक दूरी बनाए रखने के प्रबंध किए जा रहे हैं। करीब छह माह से बंद पड़े सिनेमाघरों की सफाई संचालक अपनी निगरानी में करा रहे हैं। उनका कहना है कि कोई नई फिल्म रिलीज न होने के कारण अभी उन्हीं फिल्मों को दिखाया जाएगा जोकि हाल में ओटीटी प्लेटफार्म पर रिलीज हुई हैं।
विज्ञापन

दर्शकों के साथ ही सिनेमा संचालकों को सिनेमाघरों के खुलने की जल्दी है क्योंकि, लॉकडाउन के कारण करोड़ों रुपये का नुकसान उठाना पड़ा है। वहीं, कोरोना संक्रमण के डर से घर में कैद लोग भी तनाव में आने लगे हैं। मॉल खुले करीब डेढ़ महीने से ज्यादा समय बीत गया, मगर यहां पहले जैसी भीड़ नहीं पहुंचती। मॉल संचालकों ने इसकी वजह सिनेमाघर बंद होना बताया है। उन्होंने कहा कि ज्यादातर लोग मॉल फिल्में देखने के लिए आते हैं। यहां आने पर शॉपिंग भी करते है और रेस्तरां आदि में बैठकर लजीज व्यंजन का आनंद लेते हैं। सिनेमा बंद होने के कारण लोग कम पहुंचते हैं। इस वजह से रेस्तरां में गिनती के लोग दिखाई देते हैं। 15 अक्तूबर से सिनेमाघर खुलने के बाद एक बार फिर मॉल में चहल-पहल देखने को मिलेगी।
विज्ञापन

एक सीट छोड़कर होगी बैठने की व्यवस्था
आईनॉक्स सिनेमा में एक सीट छोड़कर लोगों को बैठना होगा। इसके लिए प्रतिबंधित सीट पर टेप लगा दी है। इस दौरान पूरी तरह से कोविड-19 के लिए सरकार द्वारा जारी एडवाइजरी का पालन किया जाएगा। सिनेमाघर में प्रत्येक दर्शक को पूरी तरह से सैनिटाइज किए जाने के बाद ही प्रवेश दिया जाएगा। इस दौरान बॉक्स आफिस और ऑडी गेट पर भी हाथों को सैनिटाइज करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीवीआर में एक साथ बैठकर देख सकते में परिवार के लोग
क्राउन प्लाजा में जहां एक सीट छोड़कर दर्शकों को फिल्म दिखाई जाएगी, वहीं, पीवीआर में परिवार के सदस्य एक साथ बैठकर फिल्म का लुत्फ उठा सकते हैं। इसके अलावा सभी सिनेमाघरों में ऑनलाइन टिकट को स्कैन करने के बाद अंदर प्रवेश दिया जाएगा। मैनेजर ने बताया कि बॉक्स आफिस से भी टिकट लिया जा सकता है, मगर उनकी प्राथमिकता ऑनलाइन टिकट और ऑनलाइन भुगतान पर ही होगी।

राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित ईएफ-3 मॉल में आईनॉक्स सिनेमा के क्षेत्रीय निदेशक ललित ओझा ने बताया कि छह महीने तक बंद रहने के कारण सिनेमाघर की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। परिसर को बार-बार सैनिटाइज भी किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सरकार की ओर से सीटों की आधी संख्या पर दर्शकों को बैठाने का निर्देश दिया गया है। इसलिए सरकार के दिशा निर्देशों का पालन सख्ती से कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed